Prashant Tiwari in top 10 in State Bar Council elections | प्रशांत तिवारी स्टेट बार काउंसिल चुनाव में टॉप 10 में: दुर्ग संभाग में शीर्ष पर, 31500 वोट वैल्यू के साथ अग्रसर – Rajnandgaon News

Author name

November 1, 2025


छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना 13 अक्टूबर से जारी है। इस प्रतिष्ठित चुनाव में राजनांदगांव के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत तिवारी ने अपनी मजबूत स्थिति बनाई है। वे 31,500 वोट वैल्यू के साथ दुर्ग संभाग में शीर्ष पर हैं और पूरे प्रदेश के टॉप 10 प

.

प्रशांत तिवारी ने राजनांदगांव मुख्यालय में 481 मतों में से एकतरफा 216 प्रथम वरीयता वोट प्राप्त किए। उनकी कुल वोट वैल्यू 31,500 तक पहुंच गई है, और उम्मीद है कि आगे की गणना के चरणों में यह संख्या और बढ़ेगी। प्रारंभिक गणना के बाद वे शीर्ष 6 में स्थान बनाने के बाद अब पूरे प्रदेश के टॉप 10 में अपनी जगह बनाए हुए हैं।

अन्य प्रमुख उम्मीदवारों में कमल किशोर पटेल को 42,200 वोट वैल्यू, शत्रुघ्न सिंह साहू को 36,800, शैलेंद्र दुबे को 36,700, भास्कर प्रसाद साहू को 35,500 और बृजेश नाथ पांडे को 33,700 प्रथम वरीयता वोट वैल्यू मिली है।

जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने दी बधाई

प्रशांत तिवारी की इस सफलता पर जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी है। इनमें अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष हफीज खान, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे, पूर्व लोक अभियोजक नारायण कन्नौजे, कांग्रेस विधि विभाग जिलाध्यक्ष विनीता मदान, पूर्व विशेष लोक अभियोजक परवेज अख्तर, विकास शुक्ला, चंद्रपाल सिंह पवार, वीरेंद्र उके, मो. शकील, दिलीप साहू, उमेश मिश्रा, देवेंद्र साहू, स्मिता गुप्ता, जया श्रीवास्तव और मुकेश बागड़े शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल का चुनाव न्यायाधीशों की उपस्थिति में संपन्न होता है। मतगणना मध्य प्रदेश से आए न्यायाधीशों द्वारा बिलासपुर स्थित हाई कोर्ट में जिलावार और कार्यालय समय में की जा रही है। वोटों की गिनती लगभग एक महीने तक चलेगी, जिसके बाद प्रथम वरीयता मतों के आधार पर अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे।



Source link