President Draupadi Murmu on Chhattisgarh visit on November 20 | 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू: जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगी शामिल, सीएम रहेंगे मौजूद; मंत्री नेताम की मॉनिटरिंग में तैयारी पूरी – Raipur News

Author name

November 15, 2025


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगी। वे अंबिकापुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले आयोजनों में वे शामिल होंगी।

.

राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई है। राष्ट्रपति के अलावा सीएम विष्णुदेव साय भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

प्रदेश प्रवास के दौरान राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए सीएम साय। (फाइल फोटो)

प्रदेश प्रवास के दौरान राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए सीएम साय। (फाइल फोटो)

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के ऐलान के बाद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को देशभर में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाई जाती है। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में इस साल जनजातीय गौरव दिवस बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।

2 दिन चलेगा कार्यक्रम

19 और 20 नवंबर को अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति रहेगी। वे इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और प्रदेश के जनजातीय समुदायों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।

प्रदेश प्रवास के दाैरान काफिला रुकवाकर छात्रों से मिली थी राष्ट्रपति। (फाइल फोटो)

प्रदेश प्रवास के दाैरान काफिला रुकवाकर छात्रों से मिली थी राष्ट्रपति। (फाइल फोटो)

परंपराओं की समृद्ध झलक पेश करने क निर्देश

राष्ट्रपति प्रवास के दौरान आयोजन में प्रदेश के गौरव और जनजातीय परंपराओं की समृद्ध झलक पेश किया जाएगा।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार मंत्री ने सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी संवेदनशीलता और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया है।

आयोजन में विशेष रूप से जनजातीय नृत्य, लोककला, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को आयोजन में प्रमुख स्थान देने के निर्देश दिए।

मंत्री रामविचार नेताम की मॉनीटरिंग में इस आयोजन की तैयारी हो रही है।

मंत्री रामविचार नेताम की मॉनीटरिंग में इस आयोजन की तैयारी हो रही है।

मंत्री नेताम की निगरानी में तैयारी पूरी

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभाग ने नवंबर महीने की शुरुआत में ही तैयारी शुरू कर दी थी। 3 नवंबर को इसकी पहली बैठक नवा रायपुर में आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में संपन्न हुई थी।

बैठक में प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर, संयुक्त सचिव बी.एस. राजपूत, अपर संचालक संजय गौड़, नोडल अधिकारी गायत्री नेताम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। राष्ट्रपति प्रवास की तैयारियां पूरी हो गई है। मंत्री रामविचार नेताम राष्ट्रपति प्रवास और कार्यक्रम की अधिकृत जानकारी आज मीडिया को देंगे।



Source link