Prisoners forced to work in Kawardha House, prisoners absconded- Bhupesh | कवर्धा सदन में कैदियों से कराई मजदूरी, कैदी फरार-भूपेश: बघेल बोले- प्रशासन घटना को दबाने की कोशिश कर रहा,हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग – Raipur News

Author name

August 30, 2025


पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने राजधानी रायपुर में बन रहे कवर्धा सदन का निर्माण कार्य में जेल के कैदियों से मजदूरी कराई। बघेल ने कहा सजा काट रहा एक कैदी जेल से बाहर लाकर काम में लगाया गया और वहीं से

.

भूपेश बघेल ने कि प्रदेश में अब तक जो भी मुख्यमंत्री रहे, उनके मिलने-जुलने वालों के लिए ‘सदन’ बनाए गए हैं जैसे मरवाही सदन, राजनांदगांव सदन, पाटन सदन और अभी कुनकुरी सदन। लेकिन किसी मंत्री के लिए सदन बनाने की परंपरा कभी नहीं रही। पहली बार गृहमंत्री ने कवर्धा सदन’ बनवाया है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया ने भी किया पोस्ट।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया ने भी किया पोस्ट।

भूपेश बघेल के सवाल

  • बिना कोर्ट की अनुमति के कैदी को जेल से बाहर किस अधिकार के तहत लाया गया?
  • गृह मंत्री के कवर्धा सदन में कैदियों से काम कराने का आदेश किसने दिया?
  • कैदी के फरार होने की जिम्मेदारी किसकी है और अब तक क्या कार्रवाई हुई?

न्यायिक जांच की मांग

भूपेश बघेल ने कहा कि यह मामला साधारण नहीं है कैदियों को जेल से बाहर लाना, उनसे मजदूरी कराना और फिर फरार हो जाना… यह सामान्य घटना नहीं है। इसमें गृहमंत्री और जेल मंत्री के दफ़्तर की संलिप्तता साफ दिख रही है। जेल अधीक्षक और प्रशासनिक अफसरों की भूमिका भी संदिग्ध है।

भूपेश ने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराई जाए। बघेल का आरोप है कि प्रशासन इस घटना को दबाने की कोशिश कर रहा है और गृह मंत्री अब तक इस पर खामोश हैं।



Source link