Program in Kondagaon on the death anniversary of Rani Laxmibai | रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर कोंडागांव में कार्यक्रम: पूर्व सैनिकों ने सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को सुनाई रानी लक्ष्मी बाई की वीरता की गाथा – Kondagaon News

Author name

June 18, 2025


कोंडागांव में रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम

कोंडागांव में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक-युवतियों को रानी लक्ष्मीबाई के पराक्रम और बलिदान की कहानी सुनाई गई।

.

कार्यक्रम की शुरुआत रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पमाला अर्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। वातावरण रानी लक्ष्मीबाई अमर रहें और भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो उठा।

बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने युवाओं को बताया कि रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी शासन के सामने कभी समर्पण नहीं किया। उन्होंने झांसी की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

नारियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है रानी लक्ष्मीबाई

जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने बताया कि 18 जून को रानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया जाता है। उनका जीवन आज की नारियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक सुब्रत साहा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, पूर्व सैनिक रत्तीराम शोरी, राकेश धीवर और ढालेश साहू सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित थे। रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से जुड़े प्रसंगों को साझा कर युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत की गई।



Source link