Program on 150th birth anniversary of Sardar Patel | सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कार्यक्रम: जांजगीर-चांपा में पूर्व CM बघेल, मंत्री चौधरी हुए शामिल, दोनों ने एक-दूसरे की पार्टी की आलोचना की – janjgir champa News

Author name

November 16, 2025


जांजगीर-चांपा के ऑडिटोरियम में सर्व कुर्मी समाज द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के मंत्रियों और विधायकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न ह

.

प्रथम सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के भारत की आजादी और सामाजिक कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने भाजपा पर अनावश्यक अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने राज्य सरकार पर किसानों के साथ छल करने का आरोप भी लगाया।

वहीं, जिले के प्रभारी मंत्री और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि यदि सरदार वल्लभ भाई पटेल को प्रधानमंत्री बनाया जाता तो देश का नक्शा कुछ और ही होता। उन्होंने कहा कि पटेल ने जिन रियासतों को भारत में शामिल करने का प्रयास किया, वे सफल रहे, जबकि कांग्रेस के बड़े नेता जिस राज्य को जोड़ने में लगे थे, वह आज भी भारत में कैंसर की तरह नासूर बना हुआ है।

सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचे नेताओं ने जमकर राजनीतिक बयानबाजी की और एक-दूसरे की पार्टी की आलोचना की। हालांकि, उन्होंने सामाजिक एकता बनाए रखने का भी दावा किया।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज को अलग-अलग गुटों में बंटने के बजाय एक मंच पर आकर एकता के साथ सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने सरदार पटेल और पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्वतंत्र भारत को आगे बढ़ाने में किए गए कार्यों का भी जिक्र किया।

बघेल ने आरोप लगाया कि कुछ लोग भ्रम फैलाकर समाज को दिग्भ्रमित कर राजनीति कर रहे हैं और लोगों को जातिवाद व धर्म के नाम पर भड़काने वालों से बचने की सलाह दी। उन्होंने राज्य सरकार पर छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छल करने का आरोप लगाते हुए अपनी सरकार की पांच साल की उपलब्धियां भी गिनाईं।



Source link