Raghunath Jharia was made the National Vice President of Vanvasi Mazdoor Mahasangh | रघुनाथ झारिया को बनाया वनवासी मजदूर महासंघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष – Bemetara News

Author name

April 17, 2025



.

अखिल भारतीय वनवासी ग्रामीण मजदूर महासंघ का सातवां त्रैवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन 15 और 16 अप्रैल को बुद्धेश्वर सभागार बाजना रतलाम बस स्टैंड में हुआ। इस दौरान चिल्फी निवासी रघुनाथ झारिया को महासंघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।

संगठन की नीति के अनुसार हर 3 साल में कार्यकारिणी का चुनाव होता है। इस बार भी नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। निर्वाचन अधिकारी संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ ने चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई। नई कार्यकारिणी में रादू सिंह भांवर राष्ट्रीय अध्यक्ष झाबुआ, अर्जुन राम कार्यकारी अध्यक्ष जशपुर छत्तीसगढ़, राजा राज प्रताप सिंह उपाध्यक्ष रायसेन, रघुनाथ झारिया कबीरधाम छत्तीसगढ़, रंगा मौरी, कृष्ण कुमार बैगा राष्ट्रीय महामंत्री अनूपपुर, प्रकाश बोदड़े राष्ट्रीय उप महामंत्री महाराष्ट्र, जितेन्द्र सिंह गुर्जर राष्ट्रीय संगठन मंत्री, भगवती लाल मीणा मंत्री, सोनिया कुमरे, भैरु लाल खदेड़ा रतलाम, भरत पाटीदार कोषाध्यक्ष, डॉ. विक्रम रघुवंशी सह कोषाध्यक्ष शामिल हैं। सदस्य के रूप में शिवराम ढांडे, रामदास जामुनकर, ठाकुर राम मरावी, शांति लाल डिण्डोर, नारायण मरावी, गणेश मर्सकोले, कैलाश निनामा, पंचम लाल ताराम, गणेश लाल मीणा और शांति लाल हठीला को शामिल किया गया। सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री भी अभा कार्यकारिणी के सदस्य होंगे।



Source link