Raigarh Plant Blast: Supervisor FIR After Worker Death | Safety Negligence | रायगढ़ में सुपरवाईजर के खिलाफ FIR दर्ज: बिना सुरक्षा उपकरण के करा रहा था काम, NRVS प्लांट में फार्नेस ब्लास्ट से हुआ था हादसा – Raigarh News

Author name

January 14, 2026



प्लांट में घटना के दिन ब्लास्ट के बाद दूर से धुंआ देखा जा रहा था

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में NRVS प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट में 1 मजदूर गंभीर से झुलस गया था। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में जांच करते हुए पुलिस ने सुरक्षा उपकरणों के बिना काम कराए जाने पर सुपरवाईजर के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामला पूंज

.

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश जिला आजमगढ़ के ग्राम उचा में रहने वाला रामनयन यादव 41 साल तराईमाल स्थित NRVS प्लांट में क्रेन ऑपरेटर का काम करता था।

जहां 24 अक्टूबर को प्लांट में हर दिन की तरह फर्नेस में लोहे को गलाने का काम चल रहा था, तभी वह अचानक ब्लास्ट हुआ। इससे गर्म भाप निकलने से राम नयन यादव झुलस गया था।

इसके बाद उसे गंभीर हालत में ईलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया था।

ईलाज के दौरान रामनयन यादव की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की और उसके साथ काम कर रहे मजदूरों से पूछताछ किया गया।

पुलिस आगे की कार्रवाई में जूटी जहां जांच में सामने आया कि रामनयन यादव क्रेन ऑपरेटर के रूप में सुपरवाईजर राहुल पंडित की देखरेख में काम करता था, लेकिन सुपरवाईजर राहुल ने उसे बिना उचित सुरक्षा उपकरणों के काम करा रहा था।

ऐसे में मामले में पुलिस ने सुपरवाईजर के खिलाफ धारा 106(1)-BNS, 289-BNS के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।



Source link