Railway GM inspected Korba station | रेलवे जीएम ने कोरबा स्टेशन का निरीक्षण किया: अधूरे कार्यों पर जताई नाराजगी, दो महीने में पूरा करने के दिए निर्देश – Korba News

Author name

October 16, 2025


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) बिलासपुर के महाप्रबंधक (जीएम) तरुण प्रकाश ने बुधवार को कोरबा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों में कई खामियां पाईं और उन्हें दो माह के भीतर पूरा करने के निर्द

.

जीएम तरुण प्रकाश दोपहर 3:15 बजे ट्रेन से कोरबा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर पहुंचे। उनके साथ एजीएम विजय साहू, डीआरएम राजमल खोईवाल, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय सहित रेलवे के विभिन्न विभागों के 65 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों की टीम थी।

निरीक्षण के दौरान, जीएम ने मुख्य प्रवेश द्वार की कम ऊंचाई पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या यात्री सिर झुकाकर प्रवेश करेंगे और सामान के साथ यात्रियों को कैसे सुविधा मिलेगी। उन्होंने मुख्य गेट पर छोटे शेड की चौड़ाई कम होने पर भी आपत्ति जताई और पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल किए।

लिफ्ट और एफओबी का किया निरीक्षण

जीएम ने प्लेटफॉर्म नंबर 2 से लिफ्ट और एफओबी का निरीक्षण किया। इसके बाद वे सेकेंड एंट्री पर पहुंचे, जहां कोल साइडिंग और अनारक्षित बुकिंग काउंटर की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर यात्री प्रतीक्षालय और अन्य सुविधाओं को भी देखा। कोरबा स्टेशन के मुख्य द्वार के अलावा, जीएम ने पिटलाइन और यार्ड रिमॉडलिंग कार्यों का भी निरीक्षण किया।

इन स्टेशनों को भी लिया जायजा

उन्होंने बालपुर, कोथारी, मड़वारानी, सरगबुंदिया, उरगा और गेवरारोड स्टेशनों का भी दौरा किया। नई ट्रेनें चलाने, बिलासपुर में रुकने वाली ट्रेनों को कोरबा तक विस्तार देने और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें शुरू करने के संबंध में जीएम ने कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी। बालपुर से सारागांव बाइपास के जरिए रायगढ़ को कोरबा से जोड़ने के सवाल पर भी उन्होंने ‘देखने’ की बात कहकर जवाब देने से परहेज किया।



Source link