Raipur BJP office Chhattisgarh Ahilya Bai Holkar program will be held in Chhattisgarh till May 30 | CG में अहिल्याबाई होल्कर जयंती मनाएगी BJP: मंदिरों की सफाई से लेकर स्टूडेंट्स अवेयरनेस प्रोग्राम, 16 से 30 मई तक कई तरह के होंगे आयोजन – Raipur News

Author name

May 14, 2025


भाजपा पूरे प्रदेश में अहिल्याबाई होल्कर जयंती मनाने जा रही है। इसे लेकर कई तरह के आयोजन होंगे। यूथ से लेकर महिलाओं तक को साधने कई तरह के कार्यक्रम होंगे। इसे लेकर बुधवार को रायपुर के एकात्म परिसर में कार्यकर्ताओं के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम रखा गया था।

.

यूपी के महिला आयोग की पूर्व उपाध्याक्ष सुषमा सिंह वर्कशॉप में बतौर मुख्य वक्ता पहुुंचीं। उन्होंने बताया कि 26 वर्षों के शासनकाल में अहिल्याबाई ने राज-व्यवस्था, न्याय और सुशासन को एक मील की पत्थर की तरह स्थापित किया अहिल्यादेवी के शासनकाल में कभी अकाल नहीं पड़ा।

अब भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कार्यक्रमों और कार्यशालाओं की जानकारी देते हुए कहा कि 16 से 18 मई तक सभी जिला कार्यालयों में कार्यशालाएं पूर्ण होगी। जिनमें प्रदेश से वक्ता मार्गदर्शन करेंगे। 21 व 22 मई को सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

23 और 24 मई को मंदिरों की सफाई की जाएगी। 25 और 26 मई को महाविद्यालय स्कूलों व छात्रावासों में गोष्ठी-परिचर्चा के कार्यक्रम होंगे। 26 और 27 मई को मंडल इकाइयों के स्तर पर गोष्ठी व परिचर्चा रखी जाएगी। 28 मई को जनपद मुख्यालयों, 29 मई को नगर पंचायतों एवं 30 मई को नगर पालिकाओं के स्तर पर गोष्ठी परिचर्चा व महिला सम्मान समारोह के कार्यक्रम होंगे।

उत्तरप्रदेश महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि आज 300 वर्ष के बाद हमें पुण्यश्लोका महारानी अहिल्याबाई होल्कर के बारे में जानने का अवसर मिला है, यह पार्टी कार्यकर्ताओं के नाते हमारे लिए और सभी परिवारों के लिए सौभाग्य का विषय है। एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में ये वर्कशॉप इस वजह से हुई क्योंकि महारानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती आने वाली है।

ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र वर्कशॉप में सिंह ने कहा- हालिया ऑपरेशन सिंदूर में व्योमिका सिंह व सोफिया कुरैशी के रणनीतिक नेतृत्व कौशल का उल्लेख करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई की तरह आज मोदी शासनकाल में भी महिलाओं के सर्वतोमुखी विकास व कल्याण के साथ-साथ उनके आर्थिक समाजिक व राजनीतिक सशक्तीकरण की दिशा में काम हो रहे हैं।

कांग्रेस ने आजादी दिलाई ये तो शिगूफा यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस शासनकाल के दौरान यह शिगूफा छोड़ा गया कि देश की आजादी कांग्रेस ने दिलाई। कांग्रेस इस झूठे नैरेटिव सेट कर शासन किया। यही झूठा नैरेटिव कांग्रेस अब ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सेट कर रही है। महारानी अहिल्याबाई के सुशासन और कर्त्तव्यपरायणता, सांस्कृतिक धरोहर और विरासत को कांग्रेस ने देश से छिपाने का काम किया। इन तथ्यों से देश को अवगत कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शक्ति की आराधना है।

प्रधानमंत्री मोदी भी रानी अहिल्याबाई के मार्ग पर- जम्वाल कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि अहिल्याबाई ने अपने काल में जो कार्य किए वह हमारा समाजिक सद्गुण है और प्रधानमंत्री मोदी भी उसी मार्ग का अनुसरण करते हुए कार्य कर रहे हैं। जम्वाल ने कहा कि महारानी अहिल्याबाई, बेटी, पत्नी, बहु, मां, शासक, प्रशासक के तौर पर जिस संवेदना और निष्पक्ष न्यायप्रियता के साथ अपने रिश्तों का निर्वहन किया, वह अद्भुत था। रिश्तों की मर्यादा का पालन करने में वे जितनी कुशल थीं युध्द कौशल भी उनका अप्रितम था।

कार्यक्रम की शुरुआत में अहिल्याबाई जयंती कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक नारायण चंदेल ने कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ द्वारा महारानी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के निमित्त 21 से 31 मई तक कार्यक्रम किए जाएंगे। पिछले दिनों 9 मई को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यशाला हुई थी। जिसमें पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी का मार्गदर्शन मिला था। चंदेल ने कहा कि 57 साल तक कांग्रेस के शासनकाल में भारतीय इतिहास को तोर मरोड़ कर प्रस्तुत किया और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के इतिहास को उसके एकदम सही परिपेक्ष्य में प्रस्तुत करने का संकल्प व्यक्त किया।



Source link