Raipur Police stole Rs 2 lakh from businessman’s car…VIDEO | रायपुर पुलिस ने कारोबारी की कार से 2 लाख उड़ाए: पीछा कर घर पहुंचे, तलाशी के बहाने निकाले रुपए, एक आरक्षक निलंबित – Chhattisgarh News

Author name

October 23, 2025


दुर्ग के कारोबारी ने रायपुर क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मियों पर चोरी का आरोप लगाया है।

रायपुर क्राइम ब्रांच के 6 पुलिसकर्मियों ने दुर्ग के कारोबारी की कार से 2 लाख रुपए चुरा लिए। कारोबारी ने मामले की लिखित शिकायत दुर्ग SSP विजय अग्रवाल से की। CCTV फुटेज भी सौंपा। वहीं, इस मामले में रायपुर SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने एक आरक्षक प्रशांत शु

.

वहीं धनंजय गोस्वामी, प्रमोद वट्टी, अमित और वीरेंद्र भार्गव के खिलाफ जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, मयंक गोस्वामी का धमतरी में बाइक शो-रूम है। कारोबारी के अनुसार वह धनतेरस के दिन धमतरी से अपने घर दुर्ग आ रहा था। आरोप है कि प्रशांत शुक्ला, धंनजयगिरी गोस्वामी सहित 6 पुलिसकर्मी पीछा करते हुए घर तक आ पहुंचे और चेकिंग के बहाने कार की तलाशी ली।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

कारोबारी अपने घर पहुंचा, तभी पीछा करते पुलिसकर्मी आए।

कारोबारी अपने घर पहुंचा, तभी पीछा करते पुलिसकर्मी आए।

पुलिसकर्मी कारोबारी की कार की तलाश लेते CCTV में नजर आए।

पुलिसकर्मी कारोबारी की कार की तलाश लेते CCTV में नजर आए।

कारोबारी के अनुसार टीम ने बिना किसी जानकारी या नोटिस के उनकी कार की तलाशी शुरू कर दी। कारोबारी ने बताया कि तलाशी के दौरान टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने उनकी कार में रखे 2 लाख रुपए निकाल लिए।

जांच के बाद जब रकम गायब पाई गई तो उन्होंने दुकान और घर के बाहर लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच की। फुटेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि चेकिंग के दौरान टीम के कुछ सदस्य कार में कुछ निकालते नजर आ रहे हैं।

संदिग्ध कार की मिली थी सूचना

पुलिस टीम के अनुसार 18 अक्टूबर की रात रायपुर क्राइम ब्रांच को एक संदिग्ध कार की सूचना मिली थी। इस सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम कुम्हारी के रास्ते दुर्ग तक पहुंची। टीम जब संदिग्ध वाहन की तलाश कर रही थी, उसी दौरान वह वाहन पुलिस को चकमा देकर गायब हो गया। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के विद्युत नगर इलाके में पहुंची थी।

कारोबारी ने दुर्ग पुलिस को CCTV फुटेज सौंपे हैं।

कारोबारी ने दुर्ग पुलिस को CCTV फुटेज सौंपे हैं।

मामला रायपुर SSP को सौंपा

फिलहाल, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामला रायपुर एसएसपी को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि कारोबारी से शिकायत मिली थी। रिपोर्ट बनाकर रायपुर SSP को भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद रायपुर से ही की जाएगी।

हालांकि, इस मामले में रायपुर एसएसपी ने कार्रवाई करते आरक्षक प्रशांत शुक्ला को सस्पेंड कर दिया है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है।

………………………………………….

छत्तीसगढ़ पुलिस से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

TMC सांसद बोलीं…छत्तीसगढ़-पुलिस ने हमारे 9 मजदूरों को किडनैप किया: मोइत्रा बोलीं- कार्यस्थल से उठाकर ले गई, भाजपा सांसद बोले- ये बस्तर है बंगाल नहीं

सांसद महुआ मोइत्रा ने छत्तीसगढ़ पुलिस पर 9 मजदूरों को किडनैप करने का आरोप लगाया था।

सांसद महुआ मोइत्रा ने छत्तीसगढ़ पुलिस पर 9 मजदूरों को किडनैप करने का आरोप लगाया था।

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कृष्णनगर से तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने छत्तीसगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने उनके लोकसभा क्षेत्र के 9 मजदूरों को उनके कार्यस्थल से कथित तौर पर ‘अपहरण’ कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link