![]()
इस पुरस्कार के लिए महाविद्यालय श्रेणी में रायपुर के दुर्गा महाविद्यालय का चयन किया गया।
पर्यावरण चैंपियन पुरस्कार 2025 के लिए भारतीय वन्य जीव संस्था, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन एवं भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने संयुक्त रूप से आयोजन किया था। यह पुरस्कार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय वन्य जीवन संस्थान देहरादून में विशेष समारो
.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनूप नौटियाल और विशिष्ट अतिथि चिपको आंदोलन की अंतिम जीवित कड़ी सुदेश देवी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ संगीता ने अपने वक्तव्य में चैंपियंस अवार्ड की पूरी जानकारी दी और सभी अतिथियों का कार्यक्रम में आने के लिए आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि सुदेश देवी ने बताया कि वह उस जमाने की चौथी पास है जब लड़कियों को घर से नहीं निकलने दिया जाता था एवं शिक्षा से वंचित रखा जाता था। आज के समय का जो सर्कुलर इकोनामी का मॉडल को उन्होंने बड़े सरल तरीके से समझाया।
मुख्य अतिथि के रूप में अनूप नौटियाल ने कहा कि यह उत्तराखंड राज्य का गठन हुए भी 25 वर्ष पूरे हो रहे हैं इसलिए हमें इस राज्य के लिए विकास कैसे हो विकास के नीतियां क्या हो कैसे परिवर्तन हो। इस पर विचार करने की आवश्यकता है।
अलग-अलग राज्यों से 15 लोग हुए सम्मानित
इस कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से से 15 लोगों को सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन डॉक्टर सोफिल मलिक ने किया। वहीं कार्यक्रम में हेमलता जोशी, डॉ सोफिल मलिक और वन्य जीव संस्थान की पूरी टीम वन्य जीव संस्थान नमामि गंगे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अधिकारी एवं सहयोगी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।