Rajnandgaon An innocent child died due to the falling of an information board | छुरिया में सूचना बोर्ड गिरने से मासूम की मौत: 6 साल का बच्चा सीमेंट बोर्ड के नीचे दबा; मुआवजा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग – Rajnandgaon News

Author name

June 23, 2025


राजनांदगांव जिले के छुरिया ब्लॉक में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। चिरचारी में नलकूप खनन कार्य का सीमेंट सूचना बोर्ड गिरने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना सुबह 11:30 बजे की है।

.

युवांश निषाद अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। वह सूचना बोर्ड के पास पहुंचा। तभी पतली दीवार की तरह बना सीमेंट का बोर्ड अचानक भरभराकर गिर गया। युवांश इस बोर्ड के नीचे दब गया। स्थानीय लोग तुरंत उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना बोर्ड के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप।

सूचना बोर्ड के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप।

घटना की सूचना मिलते ही खुज्जी की पूर्व विधायक छन्नी साहू मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मुख्य मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि सूचना बोर्ड के निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है। नियमों का पालन नहीं किया गया। उन्होंने परिवार को मुआवजा देने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

युवांश के माता-पिता रोजी-मजदूरी के लिए हैदराबाद गए हुए थे। वह अपने दादा-दादी के साथ गांव में रहता था। घटना की सूचना उसके माता-पिता को दे दी गई है। प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।



Source link