Rally against religious conversion in Bilaspur | बिलासपुर में धर्मांतरण के विरोध में रैली: सनातनी संगठनों ने गांधी चौक से नेहरू चौक तक किया प्रदर्शन, कड़े कानून की मांग – Bilaspur (Chhattisgarh) News

Author name

June 24, 2025


बिलासपुर में मंगलवार को सनातनी हिन्दू संगठनों ने धर्मांतरण के विरोध में आक्रोश रैली निकाली। रैली गांधी चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए नेहरू चौक पर समाप्त हुई। रैली में शामिल प्रदर्शनकारियों ने भगवा झंडे और बैनर लेकर मार्च किया। महि

.

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे महेंद्र जैन ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से धर्मांतरण और लव जिहाद के विरुद्ध कड़े कानून की मांग की है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च को इसी मुद्दे पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था। मांगों पर कार्रवाई न होने के कारण यह आक्रोश रैली निकाली गई।

इन रास्तों से गुजरी रैली

रैली का मार्ग जूना बिलासपुर, शास्त्री मार्केट, सिटी कोतवाली चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, सिम्स चौक, विवेकानंद उद्यान और पंडित देवकीनंदन दीक्षित चौक से होकर गुजरा। प्रदर्शनकारियों ने विधानसभा के आगामी मानसून सत्र में इस मुद्दे पर कानून लाने की मांग की है।



Source link