छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में पहली बार दुर्लभ ब्लैक-कैप्ड किंगफिशर पक्षी देखा गया। यह अभयारण्य में इस पक्षी का पहला रिकॉर्ड है और पूरे राज्य में दूसरा पुष्ट रिकॉर्ड है।
.
पक्षी विशेषज्ञ डॉ. दिलीप वर्मा ने 29 दिसंबर 2025 को इस पक्षी को देखा और फोटो लेकर इसे दर्ज किया। अब इसे अभयारण्य की पक्षियों की सूची में शामिल कर लिया गया है।
ब्लैक-कैप्ड किंगफिशर आमतौर पर समुद्र के पास या मैंग्रोव इलाके में मिलता है। बारनवापारा जैसे अंदरूनी इलाके में इसका दिखना यहां के साफ पानी और अच्छे पर्यावरण का संकेत है।


अभयारण्य में दुर्लभ ब्लैक-कैप्ड किंगफिशर की खोज
पहले यह पक्षी 2024 में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में देखा गया था। यह खोज बारनवापारा अभयारण्य के महत्व और यहां के पक्षियों की विविधता को दिखाती है। इससे भविष्य में पक्षियों के अध्ययन और अभयारण्य की सुरक्षा में मदद मिलेगी।