Reply of former MP Mohan Mandavi in land dispute | जमीन विवाद में पूर्व सांसद मोहन मंडावी का जवाब: कृषकों के आरोपों को बताया राजनीतिक षड्यंत्र; कहा- पिता 50 साल से कर रहे खेती – Kanker News

Author name

July 4, 2025


छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक स्थित गोटीटोला में जमीन विवाद सामने आया है। दो किसानों ने पूर्व सांसद मोहन मंडावी पर जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है।

.

कृषक कीर्तन कुमार और रुद्रप्रकाश ने जिला प्रशासन शिकायत की है। उनका कहना है कि खसरा नंबर 143/1 और 143/2 की 2.60 हेक्टेयर जमीन उनके नाम दर्ज है। इस जमीन पर मंडावी के परिजनों ने जबरन कब्जा कर बोआई कर दी है। दोनों किसानों ने चारामा थाने में FIR भी दर्ज कराई है।

पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता और परिवार पिछले 50 साल से इस जमीन पर खेती कर रहे हैं। उनके पास जमीन का इकरारनामा भी है। मंडावी ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है।

पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने PC कर आरोपों को गलत ठहराया।

पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने PC कर आरोपों को गलत ठहराया।

जातीय आधार पर निशाना बनाने का आरोप

मंडावी ने कहा कि सर्व पिछड़ा वर्ग समाज से उनके अच्छे संबंध हैं। कुछ लोग इस मंच का दुरुपयोग कर उन्हें जातीय आधार पर निशाना बना रहे हैं। इससे पहले भी शहीद स्मारक स्थापना के समय उन पर आरोप लगे थे। तब भी उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताया था। बाद में आरोप लगाने वाले गायब हो गए थे।

एक तरफ पीड़ित पक्ष FIR पर कार्रवाई की मांग कर रहा है, वहीं मंडावी कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।



Source link