Sahu Samaj organized Diwali Milan program | साहू समाज ने दिवाली मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन – Mahasamund News

Author name

October 30, 2025



.

कबीर मंदिर महासमुंद में जिला कबीर पंथी साहू समाज के तत्वावधान में दीपावली मिलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पदाधिकारी व महासमुंद जिला पदाधिकारी व विभिन्न ग्रामों से पधारे कबीर पंथी साहू परिवार लोग सम्मिलित हुए।

प्रदेश महासचिव संतोष साहू ने सामाजिक संगठन कबीर पंथी साहू समाज का उद्देश्य और सामाजिक संगठन में जोड़ने का आह्वान किया। ताकि आने वाली पीढ़ी को संस्कार और कबीर पंथ की जानकारी हो सके और कबीर पंथ में श्रद्धा और विश्वास बनी रहे। धमतरी से भागेश हिरवानी महासमुंद जिला से नाथूराम साहू नोहरदास साहू, बालोद से सतीश साहू, रायपुर जिला से रिशाल दास और प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया लाल साहू प्रदेश संरक्षक द्वारिका साहू ने भी कबीर पंथ और सामाजिक संगठन पर अपनी सारगर्भित बाते रखीं। केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सेवाराम हिरवानी के निर्देशन में महासमुंद जिला के वयोवृद्ध सदस्यों को श्रीफल और गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया।

साथ ही कबीर पंथी परिवार से जुड़े जनपद सदस्य और सरपंच का भी सम्मान किया गया। बालोद जिला के प्राप्त आवेदन पर वार्षिक अधिवेशन व युवक-युवती परिचय सम्मेलन 2026 बालोद जिला के गुण्डरदेही में आयोजित करने सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया गया।



Source link