School management training of private school association | निजी विद्यालय संघ का हुआ स्कूल मैनेजमेंट प्रशिक्षण – Dhamtari News

Author name

June 2, 2025



निजी विद्यालय संघ धमतरी ने दो दिवसीय स्कूल मैनेजमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें रायपुर, कांकेर, भाठापारा, धमतरी, कोरबा, जांजगीर, बस्तर, दुर्ग, गरियाबंद, बालोद सहित 13 जिलों से लगभग 90 संचालकों ने पंजीयन कराया। आयोजन में डीपीएस स्कूल के स

.

पहले दिन फाइल और प्रबंधन पर मार्गदर्शन पूर्व सहायक संचालक लक्ष्मण राव मगर ने दिया। संगठन और प्रतिनिधित्व पर राज्य स्तरीय ट्रेनर एससीईआरटी वीपी चंद्रा ने जानकारी दी। अकाउंट, टैक्स, ट्रस्ट और सोसायटी पर सीए अजय सोमानी ने व्याख्यान दिया। ईपीएफ, ईएसआईसी, ईआरपी, लेबर लॉ और सॉफ्टवेयर पर भावेश टंक ने जानकारी दी। शिक्षक-पालक और परिवहन प्रबंधन पर डीपीएस के प्रबंधक शैलेश बाजपेयी ने बात रखी। सीसीटीवी मेंटेनेंस और डाटा विश्लेषण पर भूपेन्द्र सिंह गौर ने जानकारी दी।

विद्यालय प्रबंधन की चुनौतियों और अवसरों पर प्रदेश अध्यक्ष सुबोध राठी ने व्याख्यान दिया। कार्यक्रम का निर्देशन निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष तरुण भांडे ने किया। संचालन सचिव गजेंद्र पटेल ने किया। कोषाध्यक्ष बसंत गजेंद्र और उनकी टीम पवन साहू, महेन्द्र यादव, सुमन साहू, दिनेशपुरी गोस्वामी, हिमांशु पाण्डेय, भूपेश चौधरी, कमलेश राठौर, गोपाल साहू, पीडी मानिकपुरी, चूड़ामणि साहू, नीलू चंद्राकर, विनोद पांडेय, टीआर सिन्हा, सुबोध राठी आदि मौजूद रहे।

संचालन और प्रबंधन की दी गई जानकारी धमतरी। कार्यक्रम में संचालकों को स्कूल मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी गई। दूसरे दिन स्कूल कार्यालय के संचालन, शुल्क और प्रबंधन पर डीपीएम भिलाई के चेयरमैन गुरुबक्श सिंह छाबड़ा ने मार्गदर्शन दिया। सोशल मीडिया प्रेजेंटेशन और मार्केटिंग की संभावनाओं पर गुरुदीप सिंह छाबड़ा ने जानकारी दी। स्कूल ऑडिट, फर्म और सोसायटी रजिस्ट्रेशन 12ए, 80जी पर नवागांव बेमेतरा के लेखापाल हेमंत विश्वासाथ बापट ने जानकारी दी। कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण के लिए गगन बरडिया डायरेक्टर नेक्स्ट स्टेप ग्लोबल एजुकेशन ने व्याख्यान दिया। विद्यालय की संबद्धता और नवीनीकरण पर कस्तुरबा कन्या उच्च माध्यमिक शाला विनोबा नगर मुंगेली के संचालक वी. ब्रह्मदत्त त्रिपाठी ने जानकारी दी।



Source link