Second landslide in 10 days, this time boulders fell inside the tunnel, route restored this morning | रेल पर मोंथा इफेक्ट: 10 दिन में दूसरी बार भूस्खलन, इस बार सुरंग के अंदर गिरे बोल्डर, सुबह बहाल हुआ रूट – Jagdalpur News

Author name

October 29, 2025



बंगाल की खाड़ी से उठे तूफानी चक्रवात मोंथा का असर अब भी बरकरार है। बीते दस दिनों के अंदर ही लगातार दूसरी बार किरंदुल-कोत्तवालसा रेललाइन पर टायडा-चिमिड़ीपल्ली के बीच भूस्खलन होने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। बताया जाता है कि बीते मंगलवार-बुधवार की द

.

हालांकि इस बीच कोई भी ट्रेन नहीं गुजर रही थी। भूस्खलन से गिरे बोल्डरों को अलसुबह तक चलाए गए ऑपरेशन से हटाकर रेल यातायात को बहाल कर दिया गया। दरअसल तूफानी चक्रवात मोंथा के असर से क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है। ऐसे में टायडा-चिमिड़ीपल्ली के बीच भूस्खलन होने लगा। यहीं सुरंग के अंदर बोल्डर पटरियों के बीच आकर गिर गए।

इधर तूफानी चक्रवात मोंथा के कारण केके लाइन पर बुधवार को 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जिसके चलते बड़ी जनहानि टल गई। 10 दिन पहले भी इसी जगह पर भूस्खलन से एक बड़ा बोल्डर पटरियों पर गिरा था, जिसे हटाने में कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ी।

टायडा-चिमिड़ीपल्ली सेक्शन पर 10 दिन के अंदर ही भूस्खलन की दूसरी घटना तेज हवाएं और भारी बारिश की चेतावनी के चलते जहां यात्री रेलों को पहले ही वाल्टेयर रेलमंडल ने रद्द कर दिया है, वहीं टायडा-चिमिड़ीपल्ली सेक्शन पर भूस्खलन को नियंत्रित करने कोई भी व्यवस्था वाल्टेयर रेलमंडल नहीं कर सका है। इसी साल केके लाइन पर भूस्खलन की तीन घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें से दो बार टायडा-चिमिड़ीपल्ली के बीच भूस्खलन हो चुका है। इन हालातों में ये सेक्शन भूस्खलन की दृष्टि से अब खासा संवेदनशील हो चुका है।

जगदलपुर से 220 किमी की दूरी पर पहुंचा तूफानी

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि तूफानी चक्रवात मोंथा उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ आगे बढ़ रहा है। यह जगदलपुर से दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम दिशा में 220 किमी दूर है। इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए आंध्रप्रदेश और इससे लगे तेलंगाना व दक्षिण छत्तीसगढ़ को पार करने और इसके अवदाब के रूप में बदलने की संभावना है। इन हालातों में गुरूवार को कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या छींटे पड़ने की संभावना है।

आज 8 ट्रेनों को वाल्टेयर रेलमंडल ने किया रद्द

तूफानी चक्रवाती मोंथा के असर से वाल्टेयर रेलमंडल ने 8 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं 3 ट्रेनों को री-शेड्यूल करने के साथ ही 5 ट्रेनों को डायवर्ट भी किया है। इसमें केके लाइन पर चलने वाली विशाखापट्‌टनम और किरंदुल पैसेंजर व नाइट एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया, वहीं पैसेंजर को गुरूवार के लिए भी रद्द रखा गया है। इसके अलावा किरंदुल-विशाखापट्‌टनम नाइट एक्सप्रेस को भी गुरूवार के लिए रद्द कर दिया गया है।

तापमान में गिरावट हो रही दर्ज, 29.8 डिग्री पहुंचा

तूफानी चक्रवात मोंथा के असर से जहां बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं अचानक गिरे तापमान के कारण लोगों को ठंड का एहसास भी होने लगा है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री ज्यादा 22.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। बीते 24 घंटों में 13 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। ऐसे में हवा में नमी का प्रतिशत बढ़कर 89 तक पहुंच गया है।



Source link