नवनियुक्त कांग्रेस शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा- संगठन को मजबूत करने होगा काम।
बिलासपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शहर और ग्रामीण की नियुक्ति कर दी गई है। नवनियुक्त शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा और ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने मिलकर समन्वय के साथ कांग्रेस को मजबूत करने का दावा किया है। साथ ही कहा है कि आने वाले सम
.
दैनिक भास्कर ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शहर सिद्धांशु मिश्रा और ग्रामीण महेंद्र गंगोत्री से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है उसके लिए आभारी हैं। कांग्रेस की विचारधारा और रीति नीति को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता के साथ काम करना है।
सीनियर नेताओं के साथ मिलकर कांग्रेस को मजबूत किया जाएगा। कांग्रेस संगठन को बिलासपुर में मजबूती प्रदान किया जाएगा। आने वाले सालों में कांग्रेस को ऊंचाई तक पहुंचाना है। भाजपा की दमनकारी सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ काम किया जाएगा।

जनहित के हर मुद्दे पर खड़ा रहूंगा- सिद्धांशु
सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि ये मेरा वादा है कि शहर के कोई भी जनहित के मुद्दे होंगे, उसमें वो आगे बढ़कर काम करेंगे। हम केवल कांग्रेस की लड़ाई नहीं लड़ी जाएगी। बल्कि, जनहित के हर मुद्दे पर आधी रात को खड़ा रहूंगा।
राजनीति में पद के लिए हर कोई लड़ता है, लेकिन ये गुटबाजी नहीं
मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस में कहीं कोई गुटबाजी नहीं है। राजनीति में सबका अपना समूह है। पार्टी में सभी विचारधारा की लड़ाई लड़ते हैं और कांग्रेस की रीति-नीति के लिए काम करते हैं। हो सकता है कि पद के लिए लड़ते हैं।
लेकिन, इसका यह मतलब नहीं कि गुटबाजी है। गुटबाजी का मतलब विचारधारा अलग होनी चाहिए, जो हमारे किसी नेता और किसी कार्यकर्ता में नहीं है।

महेंद्र गंगोत्री ने कहा- कांग्रेस को मजबूत करने होगा काम
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि जिस भरोसे के साथ मुझे जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। जनता के हित के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पद पाने के लिए हर कोई जद्दोजहद करते हैं।
लेकिन, पद में आने के बाद पार्टी के लिए ही काम करते हैं। जिस तरह से रणजी ट्रॉफी की मैच हर स्टेट के खिलाड़ी खेलते हैं। लेकिन, जब भारतीय टीम तैयार होती है तब केवल टीम भावना होती है। ठीक उसी तरह से नेता भी पार्टी के हित के लिए काम करते हैं।