Son and daughter-in-law attacked their mother by calling her a witch. | बेटे-बहू ने मां को टोनही बोलकर किया हमला: बुजुर्ग महिला बोली- जमीन पर कब्जा करने करते हैं मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई – Bilaspur (Chhattisgarh) News

Author name

September 22, 2025


परेशान महिला ने आईजी से की शिकायत।

बिलासपुर में 60 वर्षीय महिला को टोनही बोलकर उनके बेटे व बहू मिलकर प्रताड़ित कर रहे हैं। उनके साथ मारपीट की और जमीन पर कब्जा करने के लिए महिला को घर छोड़ने के लिए दबाव बना रहे हैं। महिला ने मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत पुलिस से की। लेकिन, पुलिस ने उसे थ

.

ग्राम परसदा निवासी लक्ष्मीन चन्द्राकर (60) ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति शिवनंदन चन्द्राकार (60) की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उसका बेटा मनहरण चन्द्राकर व बहू चित्ररेखा चन्द्राकर सौतेले पुत्र व सौतेली बहू है। वह अपने बेटे-बहू से अलग अकेली रहती है। 20 अगस्त को दोपहर 12.30 बजे बेटे व बहू ने लक्ष्मीन को टोनही हो कहते हुए विवाद किया। विरोध करने पर मारपीट की।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई।

पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद, थाने से भगाया महिला ने बताया कि वह अपनी शिकायत लेकर चकरभाठा थाना गई थी। लेकिन, पुलिस स्टाफ ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाए उसे थाने से भगा दिया। महिला ने सबूत के तौर पर गवाह भी बताया। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

महिला बोली- मकान पर कब्जा करना चाहते हैं बेटा-बहू लक्ष्मीन चंद्राकर ने बताया कि उसकी निजी जमीन खसरा नंबर 844/3 है, जो करीब 1500 वर्गफुट है। जहां पर दो कमरे का मकान बनाकर रहती है। बेटा मनहरण चंन्द्राकर व बहू चित्ररेखा चंन्द्राकर उसके मकान व जमीन पर कब्जा करना चाहते है। यही वजह है कि उसे घर छोड़ने के लिए दबाव बनाते और मारपीट करते हैं। यही नहीं उसे टोनही कहकर प्रताडि़त करते हैं।

परेशान महिला ने आईजी से की शिकायत महिला ने बताया कि बेटा मनहरण व चित्ररेखा उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आए दिन मारपीट करते हैं, जिससे वो परेशान है। पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की, तब परेशान होकर महिला ने पूरे मामले की शिकायत आईजी संजीव शुक्ला से की है। आईजी ऑफिस में पुलिस अफसरों ने महिला को कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।



Source link