Son beats father to death in Surguja | सरगुजा में बड़े बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला: छोटी बहू के नाम जमीन की रजिस्ट्री करने से नाराज था; डंडे से मारकर मर्डर – Ambikapur (Surguja) News

Author name

November 11, 2025



सरगुजा में बड़े बेटे ने अपने ही पिता को मार डाला। ग्राम गुतुरमा के रहने वाले​​ 80 साल के बुजुर्ग ने एक जमीन की रजिस्ट्री अपनी छोटी बहू के नाम कर दी थी, जिससे नाराज बड़े बेटे ने डंडे से पिता को इतना मारा की उनकी जान चली गई। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र क

.

पिता की हत्या के बाद आरोपी बेटा बाइक से भाग रहा था, तभी उसका एक्सीडेंट हो गया। जहां उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है छोटे बेटे का परिवार साथ रहता था इसलिए बुजुर्ग ने जमीन की रजिस्ट्री छोटी बहू के नाम की थी। बड़ा बेटा बाहर नौकरी कर रहा था।

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, गुतुरमा के रहने वाले रूपधर राम सतनामी (80 साल) अपने छोटे बेटों और बहुओं के साथ गांव में रह रहा था। उसका बड़ा बेटा नेतराम सतनामी बैकुंठपुर में नौकरी करता है और अपने परिवार के साथ रहता है।

नेतराम का पुत्र भी पशु विभाग में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि रूपधर राम सतनामी ने अपनी छोटी बहू के नाम से जमीन के कुछ हिस्से की रजिस्ट्री कर दी थी। इससे नाराज होकर नेतराम 10 नवंबर को बैकुंठपुर से गृह ग्राम गुतुरमा आया था।

विवाद के बाद डंडों से पीटा, पिता की हो गई मौत

सोमवार (10 नवंबर) की शाम नेताराम की उसके पिता रूपधर राम से जमीन रजिस्ट्री करने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद आक्रोशित नेतराम ने पिता के सिर पर डंडे से कई वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पिता की मौत के बाद आरोपी घर से बाइक लेकर भाग निकला, लेकिन बाइक से भागते समय ग्राम सुर में वह दुर्घटना का शिकार हो गया। आरोपी को दुर्घटना में काफी चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने नेत राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसे एडमिट किया गया है।

पुलिस ने शव को भेजा हॉस्पिटल

घटना की सूचना पर पुलिस देर शाम मौके पर पहुंची। रूपधर का शव घर के बाहर सड़क पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। 11 नवंबर को मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।



Source link