छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पिता की नई बाइक चलाने के चक्कर मे नाबालिग बेटे की मौत हो गई है। वहीं उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे गंभीर हालात में रेफर किया गया है। पूरा मामला डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम गुदुम की है।
.
दरअसल गुदुम निवासी महेंद्र रावटे लाटाबोड़ रेलवे में पदस्थ हैं। दो माह पहले साइन बाइक खरीदी थी। जिसे 5 नवंबर की रात करीब 10.30 बजे उनका छोटा बेटा निलेश अपने मित्र हेमलाल गौर के साथ बाइक लेकर घर से घूमने निकला था।
रात लगभग 1:30 बजे ग्रामीणों को सूचना मिली कि लिम्हाटोला और अवारीनाला के बीच सड़क किनारे एक हादसा हुआ है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो निलेश रावटे के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत हो चुकी थी, वहीं उसका दोस्त हेमलाल गौर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था।

पिता ने दिलाई थी नई बाइक।
सिर और पैर में आई चोट
उसके सिर और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से शासकीय अस्पताल डौंडी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद बाहर रेफर कर दिया गया।
ग्रामीणों के अनुसार युवकों को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। पुलिस ने कहा इस मामले पर अपराध दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की जांच जारी है।