Strangled…pressed the mouth with a pillow until death | गला घोंटा…जान निकलते तक तकिए से मुंह दबाया: सारंगढ़ में घर आई युवती को चाची-भतीजे ने मार डाला; 50 हजार को लेकर विवाद था – Chhattisgarh News

Author name

July 22, 2025


छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक महिला ने अपने घर आई युवती को मार डाला। 19 जुलाई की रात शहर के चौहान पारा में प्रमिला अजय (31) की लाश मिली। 2 लोगों ने मिलकर युवती का गला घोंटा है, फिर तकिए से जान निकलते तक मुंह दबाए रखा। मामला कोतवाली क्षेत्

.

बताया जा रहा है, आरोपी महिला ने नया आर्टिका कार खरीदा था, पैसों की जरूरत पड़ने पर उसने सरसीवां के रहने वाले साहू के पास गाड़ी गिरवी रखवाई थी। इसके एवज में पैसे लिए थे। कुछ 50 हजार के लेनदेन का मामला अटका था। प्रमिला इसकी गवाह थी।

19 जुलाई को वह पैसे के मामले में ही महिला के घर गई थी, जहां महिला ने अपने भतीजे संग मिलकर उसकी हत्या कर दी।

युवती को मारने वाले चाची और भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

युवती को मारने वाले चाची और भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

मृतका प्रमिला अंडोला थाना कोसीर की रहने वाली थी। ऐसी जानकारी है कि सारंगढ़ में वह NGO चला रही थी। चौहान पारा में सरिता गोंडे का मकान है, जहां प्रमिला उस रात पहुंची थी। विवाद के बाद चाची भतीजे ने मिलकर उसे मारा। दोनों आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

इस मामले में एडिशनल एसपी निमिषा पाण्डेय ने बताया कि, पूछताछ में मकान मालकिन सरिता गोंडे (45) ने अपने भतीजे अमित कुर्रे (32) के साथ मिलकर हत्या करना कबूल किया।

सरिता ने तकिए से प्रमिला का मुंह दबाया, जबकि अमित ने नायलॉन रस्सी से उसका गला घोंट दिया। घटना के बाद फरार अमित को पुलिस ने कोरबा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पैसे के लेनदेन को लेकर प्रमिला अजय की हत्या कर दी गई।

पैसे के लेनदेन को लेकर प्रमिला अजय की हत्या कर दी गई।

न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

मर्डर वेपन फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा 103(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां उन्हें न्यायिक रिमांड जेल भेज दिया गया है।

……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

प्रत्यक्षदर्शी बोला- मेरे सामने घसीटकर ले गए पेटी, VIDEO:लिफ्ट से निकालकर कार में डाला, बदबू फैली तो शक हुआ, गार्ड को सूचना दी

रायपुर के सूटकेस मर्डर कांड में दैनिक भास्कर को एक नया एक्सक्लूसिव CCTV वीडियो मिला है। इसमें आरोपी लाश को बिल्डिंग से उतारकर बाहर ले जाते दिख रहे हैं। बिल्डिंग में रहने वाले एक युवक ने इसे खुद देखा भी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link