मंगलवार को यूनिफाइड कमांड की बैठक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में हुई। यह बैठक सीएम विष्णुदेव साय ने ली । बैठक में नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय
.
बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत सहित केंद्रीय सुरक्षा बलों—सीआरपीएफ, आईटीबीपी, बीएसएफ, एसएसबी, सीआईएसएफ, भारतीय वायुसेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इन विषयों पर हुई चर्चा
गृहमंत्री विजय शर्मा ने बैठक के बाद बताया कि यूनिफाइड कमांड की बैठक में नई तकनीक और प्रक्रियाओं के जरिए बेहतर कोऑर्डिनेशन पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के सरेंडर पॉलिसी को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया से लाभान्वित होकर सामान्य जीवन जी सकें।
शर्मा ने बताया कि बैठक में विकास कार्यों को लेकर भी बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें रेलवे और नेशनल हाईवे के विस्तार, नए स्कूल खोलने की संभावनाओं और मैपिंग के जरिए लोकेशन तय करने जैसे मुद्दे शामिल रहे। गृहमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सेंट्रल असेसमेंट के लिए लगातार राशि उपलब्ध कराई जा रही है। पहले ही जिला स्तर पर 30 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं और आज भी केंद्रीय अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि किसी भी आवश्यकता पर तुरंत सहयोग मिलेगा।