Sunita Netam of Kondagaon selected in three sports | कोंडागांव की सुनीता नेताम का तीन खेलों में चयन: राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चुनी गईं, गांव में जश्न का माहौल – Kondagaon News

Author name

September 26, 2025


कोंडागांव जिले की छात्रा सुनीता नेताम ने खेल जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अनंतपुर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा आठवीं की छात्रा सुनीता का चयन तीन खेलों में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने हाल ही में ज

.

सुनीता ने 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़ और 4×100 मीटर रिले रेस में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। अंडर-14 वर्ग में बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने 100 मीटर, 200 मीटर, लंबी कूद और रिले रेस में हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद, उन्होंने तीन स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर लखनऊ में होने वाले नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई किया।

उनकी इस उपलब्धि में विद्यालय के पी.टी.आई. कुंजन लाल ठाकुर, शिक्षक चरण सिंह मरकाम और कन्या आश्रम अधीक्षिका खिलेश्वरी मरकाम का विशेष मार्गदर्शन रहा।

गांव में खुशी का माहौल

सुनीता की इस सफलता पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। घर लौटने पर उनका पारंपरिक तरीके से बाजे-गाजे और मांदरी नृत्य के साथ स्वागत किया गया। अटल चौक से विद्यालय तक एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रद्द्मा बघेल, जनपद सदस्य निलिमा प्रभाकर, ग्राम सरपंच विकम मंडावी, पूर्व सरपंच दयालराम नेताम, प्राचार्य डी. के. कोमरे, प्रधानाध्यापक एच.आर. प्रयाग और सुशीला शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने सुनीता को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।

गांव और विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि को उत्सव के रूप में मनाया और विश्वास व्यक्त किया कि सुनीता जल्द ही राष्ट्रीय स्तर पर भी कोंडागांव का परचम लहराएंगी।



Source link