Terror of miscreants in Bilaspur…attack on constable | बिलासपुर में बदमाशों का आतंक…आरक्षक पर किया हमला: कार को ठोकर मारने को लेकर हुआ विवाद, तीन युवकों ने फोड़ा सिर, युवकों ने पिता-पुत्र पर चलाया चाकू – Bilaspur (Chhattisgarh) News

Author name

August 13, 2025


युवकों ने आरक्षक पर हमला कर फोड़ दिया सिर।

बिलासपुर में पुलिस की सख्ती के दावों के बाद भी बदमाशों का आतंक कम नहीं हो रहा है। मंगलवार की रात घर के बाहर खड़ी आरक्षक की कार को स्कूटी सवार युवकों ने टक्कर मार दी, जिसके बाद युवकों ने आरक्षक पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। वहीं, एक अन्य घटना में गली स

.

जानकारी के अनुसार कश्यप कॉलोनी में रहने वाला दिलीप सिंह आरक्षक के पद पर कार्यरत है। वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में में पदस्थ है। मंगलवार की रात वह मार्केट जाने के लिए कार में बैठ कर परिवार के सदस्यों का इंतजार कर रहा था। तभी कॉलोनी के ही हिमांशु वर्मा स्कूटी से आया और कार को टक्कर मार दी। आरक्षक ने उसे ठीक से गाड़ी चलाने को कहा। इतने में उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।

मामूली विवाद पर युवकों ने की पिटाई।

मामूली विवाद पर युवकों ने की पिटाई।

दोस्तों को बुलाकर आरक्षक पर किया हमला जिसके बाद हिमांशु ने मोहल्ले के आयुष वर्मा और धीरज प्रजापति सहित अपने दोस्तों को बुला लिया। फिर सभी युवक मिलकर आरक्षक के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लड़कों ने आरक्षक के सिर को फोड़ दिया। विवाद व मारपीट होते देख आसपास के लोग बीच बचाव करने आए, तब युवकों ने उनके साथ भी धक्कामुक्की की। फिर भाग गए। घायल आरक्षक ने घटना की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पिता-पुत्र पर चाकू से किया हमला।

पिता-पुत्र पर चाकू से किया हमला।

पिता-पुत्र पर युवकों ने चलाया चाकू मोपका निवासी प्रखर शर्मा (19) अपने पिता उमेश शर्मा के साथ बिलासपुर आया था। सोमवार की रात करीब 8 बजे दोनों बाइक से मोपका लौट रहे थे। दोनों जूना बिलासपुर नागोराव शेष स्कूल के पास पहुंचे थे। तभी गली से बाइक सीजी 10 बीएक्स 8253 पर फजलबाड़ा निवासी सैफ खान उर्फ सैफू (25) निकला। प्रखर ने ब्रेक लगाकर अपनी बाइक रोकी।

इतने में सैफ उसे गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर सैफ ने वहां खड़े अपने दोस्त अरमान खान (19) व अमन भौरे (22) को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। तीनों ने मिलकर मौके पर बटन चाकू निकाला और प्रखर व उसके पिता पर चलाया। घटना में पिता को चोट लगी।

तीन बदमाशों को पकड़ कर पुलिस ने निकाला जुलूस।

तीन बदमाशों को पकड़ कर पुलिस ने निकाला जुलूस।

इसके बाद तीनों युवक मौके से भाग निकले। प्रखर तत्काल पिता को लेकर कोतवाली थाने पहुंचा और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज मंगलवार को पुलिस ने तीनों चाकूबाजों का जुलूस जूना बिलासपुर क्षेत्र में निकाला। इसके बाद कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेज दाखिल कराया।

आरोपी भी खुद को चाकू मारकर पहुंचा थाने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी सैफ भी खुद पर चाकू से वार कर थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को विवाद के दौरान बीच बचाव करते समय चाकू लगने की बात बताई। लेकिन, पुलिस की पूछताछ में आरोपी फंस गया और साथियों के साथ पकड़ा गया।



Source link