The ambulance returning after dropping off the body fell into the pond. | शव छोड़कर लौट रही एम्बुलेंस तालाब में गिरी: पेंड्रा में ग्रामीणों ने ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला; रायपुर से लौटते समय हादसा – Gaurela News

Author name

October 27, 2025



गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी। बताया जा रहा है रविवार (26 अक्टूबर) की रात एम्बुलेंस रायपुर से शव छोड़कर लौट रही थी तभी बारीमराव गांव के पास ये हादसा हुआ।

.

मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है। हादसे में एम्बुलेंस ड्राइवर मुजाहिद्दीन सुरक्षित बच गया, जबकि वाहन पूरी तरह तालाब में समा गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को बाहर निकाला।

मोड़ पर एम्बुलेंस का बैलेंस बिगड़ा

जानकारी के अनुसार, यह एम्बुलेंस रायपुर के मेकाहारा अस्पताल से कोटमी गांव एक महिला का शव छोड़कर वापस लौट रही थी। महिला का निधन रायपुर में इलाज के दौरान हुआ था। कोटमी गांव में शव को अंतिम संस्कार के लिए दूसरे वाहन में स्थानांतरित करने के बाद एम्बुलेंस रायपुर वापस जा रही थी।

बारीमराव गांव के पास एक मोड़ पर चालक मुजाहिद्दीन का वाहन से नियंत्रण हट गया। इसके चलते एम्बुलेंस सीधे सड़क किनारे स्थित तालाब में जा गिरी।

ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस बाहर निकाला

सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। एम्बुलेंस पूरी तरह तालाब में डूब गई है, जिसे बाहर निकालने के लिए स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद ली जा रही है। वहीं, चालक मुजाहिद्दीन रायपुर का रहने वाला है। जिसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पुलिस ने वाहन को तालाब से निकालने की व्यवस्था कर ली है और मामले की जांच जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात का समय होने के कारण चालक को सड़क पर बने मोड़ का अंदाजा नहीं लग पाया, जिससे यह हादसा हुआ।



Source link