The brick contractor built his own anicut over the river. | ठेकेदार ने शिवनाथ नदी पर बनाया खुद का एनीकट: 30 साल तक किसी को भनक नहीं; फोर्स की मौजदूगी में हटाया अवैध रास्ता – Chhattisgarh News

Author name

January 6, 2026


दुर्ग जिले के शिवनाथ नदी में ईंट-भट्टा ठेकेदार की मनमानी सामने आई है। जहां ठेकेदार ने अपने व्यापार के लिए कच्चा माल लाने ले जाने शिवनाथ नदी पर अवैध एनीकट का निर्माण खुद ही कर लिया। प्रशासन को भी इसकी जानकारी 30 साल बाद मिली, जिसके बाद 5 जनवरी को कार्

.

पथरिया और रवेलीडीह पंचायत से मेन रोड को जोड़ने के लिए पहले ही ब्रिज बना हुआ है। गांव के सरपंच के मुताबिक, ठेकेदार ने 10 किलोमीटर बचाने के लिए बिना अनुमति अस्थायी पुल बनाया।

ठेकेदार ने शिवनाथ नदी के ऊपर बना लिया था खुद का पुल।

ठेकेदार ने शिवनाथ नदी के ऊपर बना लिया था खुद का पुल।

एनीकट हटाने पर ठेकेदार ने किया विवाद

सोमवार (5 जनवरी) को एनीकट हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान दो थानों की फोर्स मौजूद रही। कार्रवाई शुरू होते ही ईट भट्टी के ठेकेदार ने विवाद करना शुरू कर दिया।

नदी के अवैध एनीकट को हटाने पहुंची जेसीबी को भी बंद करवा दिया। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। बाद में जेसीबी को दोबारा तहसीलदार की मदद से शुरू करवाया गया। जिसके बाद एक छोर से पुल को तोड़ने का काम शुरू हुआ।

जेसीबी की मदद से अवैध पुल की मिट्टी हटाई गई।

जेसीबी की मदद से अवैध पुल की मिट्टी हटाई गई।

एसडीएम और जल संसाधन विभाग की टीम ने की कार्रवाई

ग्रामीणों के मुताबिक, दुर्ग जिले में ईट भट्ठा कारोबारी द्वारा शिवनाथ नदी पर एक अस्थाई पुल का निर्माण कर उसका व्यवसायी उपयोग किया जा रहा था। कलेक्टर अभिजीत सिंह को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने सोमवार को एसडीएम और जल संसाधन की टीम भेजकर अस्थाई पुल को तुड़वा दिया।

ठेकेदार ने कार्रवाई का विरोध किया, फोर्स की मौजूदगी में पुल हटाया गया।

ठेकेदार ने कार्रवाई का विरोध किया, फोर्स की मौजूदगी में पुल हटाया गया।

दो पंचायतों के बीच नदी, दोनों सरपंच खिलाफ

पथरिया और रवेलीडीह पंचायत के बीच बहने वाली शिवनाथ नदी पर एक ईंट-भट्टा ठेकेदार द्वारा यह अवैध पुल बनाया गया है। पथरिया पंचायत के सरपंच मीत कुमार निषाद का कहना है कि ईंट-भट्ठे वाले ने बांध बनाने के लिए पंचायत से कोई अनुमति नहीं ली है।

बीते कई सालों से अस्थाई बांध बनाकर ईंट भट्ठे का काम कर रहा है। इसकी एक बार शिकायत की थी। ​बांध बनाकर ठेकेदार लाखों रुपए बचा रहा है।

वहीं रवेलीडीह के सरपंच माधोलाल देवांगन का कहना है कि ईंट-भट्टे वाले ने अपने फायदे के लिए मिट्टी का बांध बना लिया है। इससे मिट्टी और ईंट परिवहन करने में उसे सहूलियत मिलती है। ठेकेदार ने ईंट का स्टॉक रखने के लिए एक पंचायत की जमीन किराए पर ली है। ​लेकिन किराए के पैसे भी नहीं दे रहा है।

तस्वीर में दिख रहा निजी पुल और पीछे ईट भट्‌ठा।

तस्वीर में दिख रहा निजी पुल और पीछे ईट भट्‌ठा।

पुल के उपर इस तरह होती थी ठेकेदार के वाहनों की आवाजाही।

पुल के उपर इस तरह होती थी ठेकेदार के वाहनों की आवाजाही।

10 किलो मीटर की दूरी बचाने बना दिया पुल

ईंट भट्टा ठेकेदार ने परिवहन के 10 किलोमीटर को बचाने के लिए शिवनाथ नदी के ऊपर ही अवैध पुल बना लिया। जबकि उस जगह पर दो ब्रिज है। एक पुराना एनीकट पहले से और एक नया पुल बनकर तैयार हो चुका है। लेकिन अपने स्वार्थ और अधिक मुनाफा कमाने के लिए ठेकेदार ने नदी के ऊपर ही अपना निजी रास्ता बनवा लिया।

वहीं बताया जा रहा है कि पिछले करीब 30 वर्षों से शिवनाथ नदी पर इसी तरह अवैध एनीकट बनाकर ईंट-भट्टे का व्यापार संचालित किया जा रहा था। दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की गई है।

एसडीओ बोले- पहले भी नोटिस दिया था, ठेकेदार बोला- बहाव न रुके इसलिए पाइप लगाया है

इस मामले में सिंचाई विभाग के एसडीओ कुलेश्वर जोशी का कहना है कि शिवनाथ नदी पर बिना अनुमति के ही अवैध पुल बनाया गया है। पिछले वर्ष नोटिस दिया था, जिसके बाद उसने बांध पर मालिकाना हक के लिए कोर्ट में केस लगा दिया।

अतिक्रमण को लेकर थाने में भी शिकायत की है। बीते 30 वर्षों से नदी पर बांध बनाकर उपयोग कर रहा है। मिट्टी के बांध पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है।

वहीं ईंट भट्ठा ठेकेदार नीलकंठ पांडे का कहना है कि नदी में बांध बनाया जा सकता है। पानी का बहाव न रुके इसके लिए बांध में 10 स्थानों पर पाइप लगाया है। रास्ते का उपयोग सभी करते हैं। किसान लोग धान की गाड़ी लेकर भी इसी बांध से आते-जाते हैं।

नियम के तहत नदी पर बनाया है बांध। इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इस रास्ते से आम लोग भी आना-जाना कर करते थे। इससे सबको फायदा हो रहा था।

जहां पर अवैध पुल बनाया गया है उसके बगल में दो सरकारी पुल भी बने हुए हैं।

जहां पर अवैध पुल बनाया गया है उसके बगल में दो सरकारी पुल भी बने हुए हैं।

कलेक्टर ने कहा- आज भी होगी कार्रवाई

दुर्ग जिले के कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि शिवनाथ नदी में मिट्टी डालकर रास्ते का निर्माण कर दिया गया था, नदी के इस पार से उस पार जाने के लिए। जो कि नियमत: सही नहीं है।

जल संसाधन विभाग द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई है। सोमवार को कार्रवाई हुई है, जो बचा हुआ है उसे आज हटाएंगे। पुल बनाने को लेकर किसी भी तरह की कोई अनुमति नहीं है।

…………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

53 लाख का काम, SDO ने 10% कमीशन मांगा, VIDEO: 1 साल से अटकाया बिल, 2 लाख देने पर भी नहीं निकला पैसा, ठेकेदार ने बनाया वीडियो

ठेकेदार ने पैसे देने का चुपके से वीडियो बना लिया था जो वायरल हो रहा है।

ठेकेदार ने पैसे देने का चुपके से वीडियो बना लिया था जो वायरल हो रहा है।

दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के SDO एम.ए. खान का 1 लाख 20 हजार रुपए रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला जल जीवन मिशन के 53 लाख रुपए के काम से जुड़ा है, जिसमें बिल पास करवाने के लिए SDO ने 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link