The clock in the city square has been out of order for 5 months | शहर के चौक में लगी घड़ी 5 महीने से बंद: स्थानीय युवक बोला- समय बलवान होता है, इसके साथ राजनीति ना हो; VIDEO वायरल – Dhamtari News

Author name

June 6, 2025


छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर के मकई चौक स्थित प्रसिद्ध घड़ी चौक की घड़ी पिछले 5 महीनों से बंद पड़ी है। इस मुद्दे को लेकर एक स्थानीय युवक ने वीडियो बनाकर नगर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।

.

वीडियो में युवक ने महापौर के 213 करोड़ की योजनाओं के लिए धन्यवाद देने के साथ उनके वादे याद दिलाए। उसने कहा कि महापौर ने घड़ी की मरम्मत के लिए एक टीम बनाने का वादा किया था। लेकिन न तो कोई कमेटी बनी और न ही कोई कार्रवाई हुई।

युवक ने एक रोचक तुलना करते हुए कहा कि जैसे हनुमान जी अपनी शक्ति भूल गए थे, वैसे ही महापौर अपने वादे भूल गए हैं। उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। उसने कहा कि समय बलवान होता है, इसके साथ राजनीति ना हो।

स्थानीय युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है।

स्थानीय युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है।

17 साल पहले लगी थी घड़ी

बता दें कि 17 साल पहले स्थापित यह घड़ी न केवल धमतरी बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में घड़ी चौक के नाम से जानी जाती है। यह स्थान शहर के मार्केट एरिया का प्रवेश द्वार है, जहां से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं।

स्थानीय नागरिक इस स्थिति से निराश हैं। घड़ी चौक से गुजरने वाले लोगों को गलत समय देखकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

युवक ने अपने इंस्टाग्राम के अतुल साहू के पेज पर इस वीडियो को अपलोड किया है। कहा कि जब कोई व्यक्ति रायपुर से या जगदलपुर से शहर के बीच बंद घड़ी को देखते हैं। तो वह उस घड़ी पर नहीं हंसते। वह धमतरी वासियों पर हंसते है। धमतरी प्रशासन पर भी हंसते हैं।

‘समय के साथ हो रही राजनीति’

युवक ने वीडियो में कहा कि सिर्फ और सिर्फ राजनीति हो रही है। धमतरी की राजनीति निम्न स्तर की हो गई है कि अब समय के साथ भी राजनीति हो रही है। समय बलवान होता है। जिसके साथ राजनीति नहीं होनी चाहिए। धमतरी का सम्मान होना चाहिए और तत्काल घड़ी को बनवाया जाना चाहिए। यह सिर्फ महापौर ही कर सकते हैं क्योंकि 213 करोड़ महापौर की वजह से ही आया है।



Source link