![]()
छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा 2024 में अलग-अलग पदों पर चयनित बलौदाबाजार जिले के युवाओं ने सोमवार को कलेक्टर दीपक सोनी से मुलाकात की। कलेक्टर ने इन युवाओं को गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया और भविष्य की जिम्मेदारियों के बेहतर निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी
.
कलेक्टर ने युवाओं से संक्षिप्त परिचय प्राप्त किया और उनकी पीएससी की तैयारी तथा चयनित पद के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘नवप्रेरणा कोचिंग’ का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा ‘उड़ान आईएएस एकेडमी’ के साथ एक एमओयू भी हुआ है, जिसके तहत 40 चयनित युवाओं को निशुल्क आवासीय कोचिंग की सुविधा मिलेगी।
इस बार पीएससी में जिले के कुल 6 युवाओं का चयन हुआ है। इनमें टिकुलिया भाटापारा के हितेंद्र सिंह बाघे (उप पुलिस अधीक्षक), कटगी के देवाशीष शर्मा (आबकारी उपनिरीक्षक), हरिनभट्ठा पलारी के ओजस्वी कुमार पटेल (सहकारिता विस्तार अधिकारी) और नेवधा के करन सोनी (नायब तहसीलदार) शामिल हैं।