The death of the baby before delivery collector formed an investigation team | डिलीवरी से पहले शिशु की मौत…कलेक्टर ने बनाई जांच टीम: पीड़िता ने नर्स पर लगाया था गलत-इलाज का आरोप;पत्र लिखकर की थी कार्रवाई की मांग – sarangarh News

Author name

October 31, 2025


छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 21 सितंबर को डिलीवरी से पहले शिशु की मौत हो गई थी। मामले में कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने जांच टीम बनाई है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्

.

दरअसल, मुड़पार की रहने वाली अनामिका टंडन ने नर्स नंदनी पटेल पर गलत इलाज और सफाईकर्मी पर अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया था। पीड़ित परिवार ने कलेक्टर और स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की थी। जिस पर कलेक्टर ने एक्शन लिया है।

शुक्रवार को कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बिलाईगढ़ विकासखंड का दौरा किया। उन्होंने गाताडीह स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में बच्चों की पढ़ाई का स्तर देखा और शिक्षकों को सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए।

जहां उन्होंने निर्माण कार्य और अस्पताल की सुविधाओं का निरीक्षण किया। लास्ट में कलेक्टर गोपालपुर धान खरीदी केंद्र पहुंचे और 15 नवंबर से होने वाली धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लिया।



Source link