The headmaster showed the woman her private parts and demanded sex. | हेड-मास्टर ने महिला को प्राइवेट-पार्ट दिखाकर सेक्स की डिमांड की: कहा-पत्नी के साथ जो करते है वो करों, VIDEO वायरल होने के बाद ग्रामीण आक्रोशित – Chhattisgarh News

Author name

December 30, 2025


हेड मास्टर ने स्कूल की सहायिका को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाया।

बलरामपुर जिले में एक हेड मास्टर ने स्कूल की सहायिका को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर सेक्स की डिमांड की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद पूरे गांव वाले एकजुट हो गए। मामला कुसमी विकासखंड के ग्राम बैरडीह-आसनपानी स्थित प्राथमिक विद्यालय क

.

गांव की अन्य महिलाओं ने आरोप लगाया है कि हेडमास्टर बीरबल यादव ने उन्हें पत्नी बनाकर रखने की बात कही और अपना प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए संबंध बनाने के लिए दबाव डाला।

जांच में इस बात की पुष्टि हुई है कि हेम मास्टर ने नशे में कई महिलाओं से गंदी बात कही। प्राइवेट पार्ट दिखाने मामले में आरोपी टीचर ने यह सफाई भी दी है कि वह पेशाब कर रहा था।

हेडमास्टर बीरबल यादव ने गांव की अन्य महिलाओं से पत्नी बनने की बात कही।

हेडमास्टर बीरबल यादव ने गांव की अन्य महिलाओं से पत्नी बनने की बात कही।

स्कूली बच्चों पर मारपीट का आरोप

इसके साथ ही हेडमास्टर बीरबल यादव पर स्कूली बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह बच्चों को टांगी से मारने की धमकी भी देता है, जिससे बच्चे भय के माहौल में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

ग्रामीण महिलाओं का आरोप है कि शिक्षक उन्हें रास्ते में रोककर अभद्र और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करता है, साथ ही अशोभनीय हरकतें भी करता है।

महिलाओं ने बताया कि शिक्षक उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आपत्तिजनक टिप्पणियां करता है, जिससे वे और बच्चियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

गांव की महिलाओं ने उचित कार्रवाई की मांग की है।

गांव की महिलाओं ने उचित कार्रवाई की मांग की है।

बच्चों का गला दबाने का आरोप

इस स्कूल से जुड़ी शिकायतों में यह भी सामने आया है कि आरोपी शिक्षक बच्चों के साथ गाली-गलौज करता है, मारपीट करता है और कथित तौर पर उनका गला दबाने और चाकू दिखाने जैसी हरकतें भी करता है।

ग्रामीण कर्मदेव ने बताया कि शिक्षक द्वारा महिलाओं से आपत्तिजनक व्यवहार किए जाने के वीडियो साक्ष्य भी मौजूद हैं। इन वीडियो में उसकी हरकतें स्पष्ट रूप से दिखाई देती हैं।

कठोर कार्रवाई की मांग

जानकारी मिलने पर सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील नाग गांव पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा की। सुनील नाग ने बताया कि उन्हें एक वीडियो प्राप्त हुआ है, जिसमें शिक्षक एक महिला के साथ अश्लील व्यवहार करता हुआ दिख रहा है। जांच में अश्लीलता की पुष्टि हुई है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के आवेदन के आधार पर वे संबंधित अधिकारियों से मिलकर आरोपी शिक्षक पर कठोर कार्रवाई की मांग करेंगे।

मामला जिला शिक्षा अधिकारी तक पहुंचा

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर मनी राम यादव ने बताया कि वीडियो के माध्यम से उन्हें मामले की जानकारी मिली है। उन्होंने तत्काल कुसमी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

…………………..

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

महिला का प्राइवेट पार्ट चेक करने वाला आरक्षक बर्खास्त: बेटे को जेल से छुड़ाने सेक्स का दबाव, पीड़िता बोली- पीरियड चल रहा कहने पर छोड़ा

पीड़िता बोली- पीरियड चल रहा कहने पर आरक्षक ने प्राइवेट पार्ट चेक किया।

पीड़िता बोली- पीरियड चल रहा कहने पर आरक्षक ने प्राइवेट पार्ट चेक किया।

दुर्ग जिले में महिला का प्राइवेट पार्ट चेक करने वाला आरक्षक बर्खास्त कर दिया गया है। पीड़ित महिला का बेटा जेल में बंद था, जिसे छुड़ाने के नाम पर आरक्षक अरविंद कुमार मेंढे (35 साल) ने अनैतिक कृत्य किया। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। जांच के बाद SSP विजय अग्रवाल ने कार्रवाई करते हुए उसे नौकरी से निकाल दिया है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link