The rakhad dam broke due to the negligence of the power company | बिजली कंपनी की लापरवाही से राखड़ बांध टूटा: कोरबा में किसानों के खेतों में भरा राख मिश्रित पानी; ग्रामीणों में नाराजगी – Korba News

Author name

June 27, 2025


छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में नगर पंचायत छुरी डिंडोलभाठा छिरहुट के पास स्थित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी का राखड़ बांध टूट गया। रिमझिम बारिश के कारण बांध में पानी का स्तर बढ़ने से यह हादसा हुआ।

.

कटघोरा विकासखंड के डिंडोलभाठा छिरहुट में स्थित इस बांध में कोरबा पश्चिम संयंत्र से कोयले के दहन से निकलने वाली राख को पाइपलाइन के जरिए भेजा जाता है। रोजाना हजारों मीट्रिक टन राख यहां डाली जाती है।

26 जून की शाम को बांध एक जगह से टूट गया। राख मिश्रित पानी आसपास के खेतों में फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले साल भी घमोटा के पास बांध टूटा था। उस नुकसान की भरपाई अभी तक नहीं की गई है।

कोरबा के छुरी डिंडोलभाठा छिरहुट के पास स्थित राखड़ बांध टूटा।

कोरबा के छुरी डिंडोलभाठा छिरहुट के पास स्थित राखड़ बांध टूटा।

स्थानीय किसानों ने बताया कि सीएसईबी प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है। समय पर बांध की मरम्मत नहीं की गई। राख मिश्रित पानी के खेतों में भर जाने से धान की खेती प्रभावित होगी।

ग्रामीणों को आशंका है कि अगर स्थिति यही रही तो राख मिश्रित पानी गांव में भी पहुंच सकता है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और सीएसईबी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।



Source link