The thief tried to wake up the policemen from sleep | चोर ने पुलिसकर्मियों को नींद से जगाने की कोशिश की: फिर हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में हथियारों से भरा बैग चोरी किया, 2 रिवाल्वर समेत मैगजीन बरामद – Raipur News

Author name

September 7, 2025


आरोपी रणजीत मरकाम निवासी खम्हरिया भाटापारा का रहने वाला है।

हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस के जनरल कोच में मंगलवार-बुधवार की रात इंडियन तिब्बत पुलिस (ITBP) के एएसआई और हेड कॉन्स्टेबल का पिट्ठू बैग चोरी हो गया। इस मामले में शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से 2 रिवाल्वर समेत 3 मैगजीन और 24 जिंदा

.

जानकारी के अनुसार आईटीबीपी के एएसआई वायपी. ओझा, हेड कॉन्स्टेबल टेलीकॉम जितेंद्र सिंह और कॉन्स्टेबल बुद्ध देव मलिक हटिया से दुर्ग जा रहे थे। रात 3 बजे ट्रेन चांपा स्टेशन पर पहुंची तब वे सो गए। सुबह 5.50 बजे भाटापारा स्टेशन पर उनकी नींद खुली तो बैग गायब था। ओझा ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी।

आरोपी के पास से 2 रिवाल्वर समेत 3 मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

आरोपी के पास से 2 रिवाल्वर समेत 3 मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

बिलासपुर स्टेशन का सीसीटीवी खंगाला गया

इसके बाद चांपा से लेकर भाटापारा तक फुटेज खंगाले गए। रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम ने बिलासपुर स्टेशन का सीसीटीवी भी खंगाला, लेकिन कोई संदिग्ध फुटेज नहीं मिला। जांच के दौरान स्टेशन चौक से तितली चौक के बीच झाड़ियों में शिकायतकर्ता के दस्तावेज और कपड़े बरामद हुए। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।

इस मामले में रेलवे SSP श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि जीआरपी बिलासपुर की टीम ने आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार किया।

इस मामले में रेलवे SSP श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि जीआरपी बिलासपुर की टीम ने आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार किया।

इस मामले में रेलवे SSP श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने बताया कि आरोपी की खोजबीन में जीआरपी बिलासपुर की टीम ने 48 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार किया। आरोपी रणजीत मरकाम निवासी खम्हरिया भाटापारा का रहने वाला है। वारदात के दौरान उसने जवानों को नींद से जगाने की कोशिश की। लेकिन नींद गहरी होने की वजह से पुलिसकर्मी नहीं उठे। जिसके बाद आरोपी ने उनके पास रखें बैग को लेकर ट्रेन से उतर गया।

आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर जेल भेजेगी।

आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर जेल भेजेगी।

बैग के भीतर के हथियार घर में छिपाया

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को बैग के भीतर हथियार रखे होने की जानकारी नहीं थी। उसने जब बैग के अंदर हथियार देखे तो उसे घर पर छिपा दिया। पुलिस ने चोरी हुए हथियार को भी बरामद कर लिया है। आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर जेल भेजेगी।



Source link