Theft at mining inspector’s house in Korba | कोरबा में माइनिंग इंस्पेक्टर के घर चोरी: दीपावली पर गृहग्राम गए थे, लाखों के जेवर-नगदी ले भागे चोर,मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की – Korba News

Author name

October 24, 2025


कोरबा में जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ माइनिंग इंस्पेक्टर खिलावन कुलाय के घर चोरी हो गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के डींगापुर स्थित उनके आवास पर चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नगदी चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

माइनिंग इंस्पेक्टर कुलाय दीपावली मनाने के लिए 19 अक्टूबर को परिवार सहित अपने गृहग्राम बालोद गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया।

पड़ोसियों ने फोन कर उन्हें घर का ताला टूटा होने की जानकारी दी। चोरी की आशंका पर कुलाय तत्काल बालोद से कोरबा लौटे और सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी का ताला भी तोड़ दिया। उन्होंने सोने का हार, सोने के तीन मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी चांदी का पायल, बच्चों के कंगन और अलमारी में रखे लगभग 50,000 रुपये नकद सहित अन्य सामान चुरा लिए।

शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना किया। कोरबा सीएसपी भूषण ने बताया कि माइनिंग इंस्पेक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

स्थानीय लोगों का मानना है कि चोरों ने पहले से ही इलाके की रेकी की होगी और सूनेपन का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। कोरबा पुलिस द्वारा घरों की सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों को घर सूना न छोड़ने और पड़ोसियों व पुलिस को सूचित करने की सलाह दी जाती है।



Source link