Three-day state festival 2025 begins in Surguja | सरगुजा में तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ: मंत्री नेताम ने कहा-25 वर्ष में विकास के नए कीर्तिमान बनाए,कांग्रेस ने पांच साल पीछे ढकेला – Ambikapur (Surguja) News

Author name

November 2, 2025


सरगुजा में राज्योत्सव 2025 के तीन दिवसीय जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ अंबिकापुर के कला केंद्र मैदान में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजाक व कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने विकास के कीर्तिमान रचे हैं। सड़क, शिक्षा,

.

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेताम ने कहा कि आज हम कुछ ही घंटे में रायपुर से सरगुजा पहुंच रहे है। रेल सेवाओं का विकास हुआ है। यहां हवाई सेवा शुरू हो गई है, जिसका आगे और बेहतर संचालन होगा। नेताम ने राज्य सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि अभी हमें और बहुत कुछ करना बाकी है।

हितग्राहियों को दिया गया सहायता राशि का चेक

हितग्राहियों को दिया गया सहायता राशि का चेक

पांच वर्ष के गड्ढे पाटने हैं मंत्री रामविचार नेताम ने सड़कों की दुर्दशा के लिए पिछली कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि सड़कों की स्थिति बहुत ज्यादा खराब है। इसके लिए कांग्रेस की पिछली सरकार जिम्मेदार है। सड़कों का काम जल्द शुरू किया जाएगा। कांग्रेस के शासनकाल के पांच सालों में विकास ठप रहा। इसके कारण छत्तीसगढ़ विकास में पांच साल पीछे चल गया।

विधायक व अतिथियों ने दी शुभकामनाएं लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ स्थापना का रजत जयंती मना रहे हैं। यहां 25 वर्षों की इस यात्रा की प्रदर्शनियां लगाई गई है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, सभापति नगर निगम हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिपं उपाध्यक्ष देवनारायण यादव ने भी राज्य स्थापना और राज्योत्सव कार्यक्रम की जिलेवासियों बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

मुख्य अतिथि के हाथों हितग्राहियों को सामाग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पार्षद आलोक दुबे, कलेक्टर विलास भोसकर, ASP अमोलक सिंह ढिल्लो, डीएफओ अभिषेक जोगवत, जिपं सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कर्मचारी, आमजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि व भाजपा नेता

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि व भाजपा नेता

शुभारंभ समारोह में कुर्सियां रही खाली राज्योत्सव के शुभारंभ समारोह में मंच नेताओं से भरा रहा। विशेष अतिथि एवं अधिकारियों की दीर्घा में भाजपा नेता एवं अधिकारी कर्मचारी आसीन रहे, लेकिन दर्शक दीर्घा में कुर्सियां खाली रहीं। रजत जयंती राज्योत्सव कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने बड़ी संख्या में कुर्सियां लगाई थी, लेकिन कार्यक्रम के लिए लोगों में उत्साह नहीं दिखा और लोग कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।

दर्शक दीर्घा की कुर्सियां रही खाली

दर्शक दीर्घा की कुर्सियां रही खाली

सांस्कृतिक संध्या का आयोजन राज्योत्सव 2025 के मुख्य समारोह में सांस्कृतिक दलों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई। स्थानीय कलाकारों में गायिका हिमांगी त्रिपाठी, लिटिल चौम्प गायक प्रियांशु मिश्रा, लोक गायिका शताक्षी वर्मा द्वारा सुंदर गीतों की प्रस्तुतियां दीं गई। राहुल मंडल ग्रुप द्वारा गीत संगीत की प्रस्तुति दी, वहीं विशेष श्रीवास्तव द्वारा बाँसुरी वादन की सुरीली प्रस्तुति दी। इसी प्रकार चंकी पांडे एवं शिवम द्वारा कत्थक नृत्य, सृष्टि भदोरिया द्वारा क्लासिकल नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। अन्य स्कूली छात्रों ने भी कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

स्टॉल में दी गई योजनाओं की जानकारी राज्योत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। यहां लोगों को विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई है। राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित प्रदर्शनियों ने लोगों को आकर्षित किया।



Source link