Three Naxalites including the prize-winning one arrested | इनामी समेत तीन नक्सली गिरफ्तार – Bastar News

Author name

August 2, 2025



दोरनापाल | सुकमा जिले के केरलापाल क्षेत्र में 2 लाख के इनामी समेत 3 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से दो टिफिन बम समेत अन्य विस्फोटक भी जब्त किया गया है। संयुक्त पार्टी को गोगुंडा की पहाड़ी पर नक्सलियों की मौजूद

.

इसी बीच संदिग्ध लोगों को देखकर जवानों ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने नक्सली संगठन के लिए काम करने की बात कही। पकड़े गए संदिग्धों में गोगुंडा पंचायत मिलिशिया कमांडर 2 लाख के Fनामी पोड़ियाम नंदा 40 वर्ष, गोगुंडा पंचायत मिलिशिया सदस्य हेमला जोगा 28 वर्ष व हेमला गंगा 45 वर्ष को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 3-3 किलो वजनी 2 टिफिन बम, 3 नग डेटोनेटर आदि बरामद हुए।



Source link