Traffic police installed radium strips on 25 buses. | यातायात पुलिस ने 25 बसों पर लगाई रेडियम पट्टी: सुरजपुर में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए की गई पहल, इमरजेंसी गेट की भी जांच – Surajpur News

Author name

January 7, 2026


सूरजपुर यातायात पुलिस ने रात के समय सड़क हादसों से बचाव के लिए वाहनों पर रेडियम पट्टी लगाने की पहल की है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को यातायात प्रभारी बृजकिशोर पांडेय और उनकी टीम ने नया बस स्टैंड पर 25 बसों के आगे-पीछे रेडियम युक्त पट्

.

यातायात प्रभारी ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य खराब रोशनी या रात के दौरान बसों की दृश्यता बढ़ाना है। बसों के आगे, पीछे और किनारों पर रेडियम पट्टी लगाने से अंधेरे या कोहरे जैसी खराब मौसम की स्थिति में अन्य चालकों को वाहन आसानी से दिखाई देते हैं, जिससे टक्कर का जोखिम कम हो जाता है।

इमरजेंसी गेट की जांच, खामी पर कार्रवाई

रेडियम पट्टी लगाने के बाद यातायात प्रभारी ने बसों के इमरजेंसी गेट (आपातकालीन द्वार) का भी जायजा लिया। इस दौरान एक बस का इमरजेंसी गेट काफी देर तक खोलने पर भी नहीं खुला। इस पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बस का चालान काटा गया।

यात्री सुरक्षा को लेकर सख्ती

वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करने और गेट को तुरंत ठीक कराकर सुरक्षित सड़क पर चलने की सलाह दी गई। प्रभारी ने बताया कि इमरजेंसी गेट का मुख्य उद्देश्य सामान्य निकास मार्गों के विफल होने पर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें किसी भी आपात स्थिति में बस से सुरक्षित और तुरंत बाहर निकालना है।



Source link