जांजगीर-चांपा जिले को धान उठाव में दूसरा स्थान मिला
जांजगीर-चांपा जिले ने धान उठाव में प्रदेश में धमतरी के बाद दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले के सभी 129 धान खरीदी केंद्रों से धान का परिवहन जीरो शॉर्टेज के साथ पूरा कर लिया गया है।
.
राज्य सरकार ने 1 नवंबर से 31 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की। जिले में कुल 6 लाख 32 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी गई। जिला प्रशासन ने राइस मिलर्स के सहयोग से खुले में रखे धान को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में सफलता पाई।

जिले के किसानों को प्रथम किस्त में 1,019 करोड़ रुपए हुए जारी
जिले में 1 लाख 19 हजार 517 किसानों की 1 लाख 19 हजार 366 हेक्टेयर भूमि से धान की खरीदी की गई। सरकार ने किसानों को प्रथम किस्त में 1,019 करोड़ रुपए और अंतर राशि के 506 करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं।
जांजगीर-चांपा में शत-प्रतिशत नहर सिंचाई की सुविधा है। इस कारण यहां के किसान धान की अच्छी पैदावार लेते हैं। राज्य सरकार जीरो शॉर्टेज लाने वाले धान खरीदी केंद्रों को कमीशन देकर प्रोत्साहित करेगी। जिला प्रशासन ने धान के नुकसान को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए और सफलता हासिल की।