जशपुर में शादी का वादा कर युवती का 6 महीने तक शोषण
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सहायक पोस्ट मास्टर ने अपनी उम्र से आठ साल बड़ी युवती के साथ प्यार और शादी का झांसा देकर छह महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया। पीड़िता ने जब शादी की बात की तो आरोपी सहायक पोस्ट मास्टर ने शर्त रखी कि वह तभी शादी करेगा जब अपनी
.
पीड़िता ने उसकी बातों में आकर अपनी सरकारी नौकरी भी छोड़ दी। आरोपी ने कुछ दिनों तक उसे अपने साथ रखा, लेकिन बाद में उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। यही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज और बदसलूकी भी की।
इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सहायक पोस्ट मास्टर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह तुमला थाना क्षेत्र का है।
प्यार के नाम पर जाल बिछाया
जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले में पदस्थ सहायक पोस्ट मास्टर सौरभ कुमार की पहचान वर्ष 2024 में 35 वर्षीय महिला सब इंजीनियर से हुई थी। उम्र में आठ साल छोटे सौरभ ने शुरुआत से ही मीठी बातें करके महिला के करीब आने की कोशिश की और धीरे-धीरे उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी सौरभ कुमार (27 वर्ष) बिहार का निवासी है और वर्तमान में जशपुर जिले के एक पोस्ट ऑफिस में सहायक पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत है। वहीं वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात 35 वर्षीय पीड़िता से हुई थी। पीड़िता उस समय छत्तीसगढ़ के एक जिले में सब इंजीनियर के रूप में कार्यरत थी।

शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए। युवती से नौकरी छोड़ने के लिए कहा।
छह महीने तक किया शारीरिक शोषण
जनवरी 2025 में पीड़िता जब छुट्टी पर अपने घर ग्राम तुमला आई थी, तो सौरभ ने उसे अपने किराए के कमरे में बुलाया। यहां उसने शादी का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद लगभग जून 2025 तक जब भी पीड़िता घर आती, वह शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा।
शादी के लिए नौकरी छोड़ने की शर्त
जब पीड़िता ने शादी की बात अपने परिवार में करने के लिए कहा, तो आरोपी ने शर्त रख दी कि वह तभी शादी करेगा जब पीड़िता अपनी नौकरी छोड़ दे। पीड़िता उसके झांसे में आ गई और अपनी नौकरी तक छोड़ दी।
कुछ दिन आरोपी ने उसको अपने साथ भी रखा, लेकिन बाद में उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। यही नहीं, विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज और बदसलूकी भी की।

पीड़िता की शिकायत पर सौरभ कुमार के खिलाफ केस दर्ज।
पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई
इसके बाद पीड़िता ने सौरभ के खिलाफ तुमला थाना में शिकायत की। तुमला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सौरभ कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर जशपुर पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।
………………………………………………
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
KISS करते हुए VIDEO बनाया, ब्लैकमेल कर नाबालिग से रेप:दोबारा सेक्स करने दबाव, लड़की ने मना किया तो कर दिया वायरल, आरोपी अरेस्ट

नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने 16 साल की नाबालिग छात्रा का KISS करते हुए वीडियो बना लिया। यह वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और लड़की से रेप किया। आरोपी युवक ने रेप का भी वीडियो बना लिया। युवक ने लड़की से फिर से सेक्स करने की डिमांड की। पढ़ें पूरी खबर…