Tribal youth stabbed to death in Gadhidih | गदहीडीह में आदिवासी युवक की चाकू से हत्या: नशे के विवाद में हुई वारदात, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार – baloda bazar News

Author name

January 12, 2026



बलौदाबाजार जिले के लवन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गदहीडीह में एक आदिवासी युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। नशे के बाद हुए विवाद में यह वारदात हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि 10 जनवरी की रात को गदहीडीह के भाठा क्षेत्र से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि ग्रामीण चम्पेश्वर ध्रुव (26 वर्ष) के शरीर पर चाकू से कई चोटें थीं, जिससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा

मामले की जांच के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा। इनमें एक वयस्क और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण नशे के दौरान हुआ विवाद है। लवन थाने में हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

इस घटना से गदहीडीह और आसपास के गांवों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि युवाओं में नशाखोरी और हथियार रखने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। बलौदाबाजार जिले में चाकूबाजी की यह एक नई घटना है, जिसमें अक्सर नाबालिग भी शामिल पाए जा रहे हैं।



Source link