राजनांदगांव में पुलिस स्मृति दिवस पर भारत माता की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। रक्षित आरक्षित केंद्र में मंगलवार को शहीद दिवस परेड का आयोजन किया गया।
.
पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य ने वर्ष 2024-2025 में कर्तव्य के दौरान शहीद हुए 191 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नाम पढ़े। इनमें छत्तीसगढ़ के 16 पुलिस जवान शामिल हैं।
जिन्होंने राष्ट्र और समाज की रक्षा करते हुए अपना जीवन बलिदान किया। शहीद परेड में वीर शहीदों को सलामी दी गई। इस अवसर पर उपस्थित शहीद परिवारों का कुशलक्षेम पूछा गया और उन्हें शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

