TS Singhdev said – BJP has become weak | टीएस सिंहदेव बोले- भाजपा कमजोर हो गई है: नक्सल समस्या छोड़ बाकी कामों में सरकार विफल; कांग्रेस को लेकर कहा- अध्यक्ष बहुत दौड़ाते हैं – Jagdalpur News

Author name

November 9, 2025



टीएस सिंहदेव निजी कार्यक्रम में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे हैं।

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस लीडर टीएस सिंहदेव अपने निजी प्रवास पर बस्तर पहुंचे। 8 नवंबर को उन्होंने मीडिया से भी चर्चा की। इस दौरान सिंहदेव ने सरकार पर निशाना साधा है।

.

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा कमजोर हो गई है। इसलिए वो कांग्रेस की तरफ ध्यान दे रही है। पूरे प्रदेश में कोई भी विकास काम नहीं हो रहे हैं। कानून व्यवस्था भी ठीक नहीं है। नक्सल समस्या के संदर्भ में जरूर कुछ कार्रवाई होते दिख रही है।

इसके अलावा लोगों में सरकार को लेकर कोई संतोष नहीं है। हमें हमारे प्रदेश अध्यक्ष काम में बहुत दौड़ाते हैं। भाजपा के आरोपों को लेकर कहा कि, हमारे कांग्रेस संगठन के कामों में कोई कमी नहीं दिख रही है।

‘BJP सरकार का कारनामा हम उठाते हैं’

वोट चोरी के संबंध में हस्ताक्षर अभियान को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि हर कार्यक्रम में लोग भागीदार बन रहे हैं। मंडलों का गठन हो रहा है। वोट चोरी के संबंध में हस्ताक्षर अभियान भी चला है।

हमें हमारे​​​​ अध्यक्ष हर हफ्ते किसी न किसी कार्यक्रम में दौड़ाते हैं। BJP सरकार के कारनामा हम उठाते रहते हैं। यदि हमारी उपस्थित के बाद भी कमी दिख रही है तो वे लोग आइना देख लें।

‘वोटर लिस्ट दूषित है’

SIR पर सिंहदेव ने कहा कि, वोटर लिस्ट दूषित है। जितनी जल्दी चुनाव आयोग इसे ठीक करे बेहतर होगा। वर्तमान में SIR हो रहा है वह अत्यधिक कठिन प्रक्रिया है।

हर व्यक्ति को फॉर्म भरना है। 2 फोटो चिपकाने होंगे। अब ये बताएं कि अबूझमाड़ के लोग कहां फोटो खिंचवाने जाएं? इस प्रक्रिया के लिए डॉक्यूमेंट अटैच करना है।

वहां, कहां जाकर फोटो कॉपी करेंगे? जनता के पूरे अधिकार के साथ जो नाम दर्ज होना चाहिए वह आपको बताना पड़ेगा मेरा नाम जोड़ो। वोटर लिस्ट बनाने की इससे दूषित प्रक्रिया हो ही नहीं सकती।



Source link