![]()
जांजगीर चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय फैलाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्ष्मी प्रसाद (29) और मंगल सिंह टंडन (35) के रूप में हुई है।
.
पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान सूचना मिली थी कि गौरव पथ पर दो युवक अपने हाथों में धारदार हथियार लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा रहे हैं और भय का माहौल बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
टीम ने गौरव पथ के दो अलग-अलग स्थानों से दोनों युवकों को पकड़ा। उनके पास से दो धारदार हथियार जब्त किए गए। दोनों आरोपी लक्ष्मी प्रसाद और मंगल सिंह टंडन के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।