कोंडागांव में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, चार घायल
कोंडागांव के कोतवाली थाना क्षेत्र के संबलपुर के पास रविवार को दो बाइकों की सीधी टक्कर हुई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। चार लोग घायल हुए हैं।
.
दोनों बाइकों पर कुल पांच लोग सवार थे। एक बाइक पर पति-पत्नी थे। टक्कर में पति की मौके पर मौत हो गई। पत्नी को गंभीर चोटें आईं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
दूसरी बाइक पर सवार एक बुजुर्ग, एक महिला और एक युवक भी घायल हुए। उनका इलाज जिला अस्पताल कोंडागांव में चल रहा है।
कोतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
