Two drunk youths fell from their bike. | शराब के नशे में धुत 2 युवक बाइक से गिरे: राहगीरों ने एम्बुलेंस बुलाई तो लड़खड़ाते हुए भागे; दोनों को आई थी चोटें – Balod News

Author name

October 21, 2025



बालोद जिले के ग्राम झलमला चौक के पास 20 अक्बटूर की शाम 6 बजे शराब के नशे में धुत दो युवक बाइक से गिरकर घायल हो गए। हादसे में एक युवक के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने तुरंत दोनों को सड़क से उठाकर पानी पिलाया और प्राथमिक मदद देने की कोशिश की

.

इस दौरान पारागांव के रहने वाले केदार साहू ने एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। लेकिन जैसे ही दोनों युवकों को इस बात का पता चला। उनमें से एक युवक लड़खड़ाते हुए अपने घायल साथी को बाइक पर बैठाया और मौके से भाग निकला।

सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और यातायात प्रभारी रविशंकर पांडेय मौके पर पहुंचे। मगर तब तक दोनों युवक फरार हो चुके थे। राहगीर केदार साहू ने बताया कि एक युवक को काफी चोटें आई थीं, लेकिन पुलिस और एम्बुलेंस के पहुंचने की खबर मिलते ही दोनों वहां से भाग गए।



Source link