खेत में पानी डालने गए थे, तभी करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। खेत में पानी डालने के लिए ग्रामीण व 12 वर्षीय बालक गए थे। तभी करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आगे की जांच में जूटी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जा
.
खेत में उनके द्वारा आलू की फसल में पानी डाला जा रहा था। यहां पानी के लिए मोटर पंप चलाने बिजली का कनेक्शन किया गा था। इसी दौरान बिजली का बोर्ड जमीन पर गिर गया।
जिसे देखने के बाद निर्मल उसे उठाने के लिए गया, तो वह अचानक से करंट की चपेट में आ गया। चाचा को करंट में चिपका देख उसका भतीजा शिवा उसे बचाने की कोशिश किया, तो वह भी करंट कर चपेट में आ गया और दोनों की मौके पर मौत हो गई।

चाचा को बचाने की कोशिश में भतीजा की जान चले गई
पुलिस को दी गई सूचना काफी देर बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी लगी, तो उन्होंने मामले की सूचना लैलूंगा थाना में दी। जहां पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच में पाया कि करंट से उनकी मौत हुई है।
जिसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। वहीं मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।