Unity March on the 150th birth anniversary of Sardar Patel | सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च: जशपुर में एकता और अखंडता का संदेश दिया गया, सांसद राधेश्याम राठिया हुए शामिल – Jashpur News

Author name

November 14, 2025


जशपुर जिले में भारत रत्न और देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन किया गया। यह मार्च आज संपन्न हुआ।

.

यह रैली ग्राम बंदरचुआं चौक से शुरू होकर बगिया होते हुए मुख्य मार्गों से मैनी नदी पार कर ग्राम दोकड़ा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय कर समाप्त हुई।

इस मार्च का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द्र का संदेश देना था। मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया उपस्थित थे।

जनप्रतिनिधियों ने सरदार पटेल के राष्ट्रनिर्माण में योगदान को किया स्मरण

समापन समारोह में सांसद राधेश्याम राठिया ने सरदार पटेल को देश की एकता का आधारस्तंभ बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता के बाद रियासतों का भारत में विलय कर उन्होंने भारत को मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि पटेल की नीतियां आज भी देश को मार्गदर्शन देती हैं। महान पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल छोटे से किसान परिवार से ताल्लुक रखते हुए देश सेवा में आगे बढ़े। भारत को एकजुट करने पूरी ताकत झोंक दी।

सांसद ने सरदार पटेल के संघर्षों और देश प्रेम पर प्रकाश डालकर लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने बगिया के हाई स्कूल में विद्यार्थियों और आमजनों को नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ भी दिलाई। साथ ही स्वयं और अपने आसपास के लोगों को नशा से दूर रहने प्रेरित किया।

राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का दिया संदेश

कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस यूनिटी मार्च में जनसहभागिता बेहद उत्साहजनक रही। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की सोच ने भारत के प्रशासनिक ढांचे की नींव रखी, जिसे आज भी आदर्श के रूप में देखा जाता है।

वहीं, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने युवाओं को सामाजिक सौहार्द्र और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का संदेश दिया।



Source link