Uproar in Ambikapur corporation general meeting over bad road | खराब सड़क को लेकर निगम सामान्य सभा में जमकर हंगामा: नेता प्रतिपक्ष ने लगाया शहर की उपेक्षा का आरोप, महापौर बोली-प्रताड़ित कर रहा है विपक्ष – Ambikapur (Surguja) News

Author name

October 16, 2025


अंबिकापुर नगर निगम की दूसरी सामान्य सभा में खराब सड़कों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने नगर की बदहाल स्थिति को लेकर सवाल उठाया और सत्तापक्ष पर लोगों की उपेक्षा का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। विपक्ष ने आरोप लगाया कि 18 करोड़ के स्वीकृत कार्यों में कां

.

नगर निगम की सामान्य सभा गुरुवार को शुरू हुई तो प्रश्नकाल में ही विपक्ष ने छह माह में सामान्य सभा आयोजित करने एवं नगर की उपेक्षा का आरोप लगा हंगामा कर दिया। नियमानुसार हर दो माह में सामान्य सभा आयोजित करने का प्रावधान है। भाजपा के पार्षद शिवमंगल सिंह द्वारा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की वाहवाही वाले भाषण पर भड़के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह प्रश्नकाल है, आप सवाल पूछिये, सरकार की वाहवाही मत करिए। इसे लेकर सत्ता पक्ष एवं विपक्ष में जमकर तू-तू, मैं-मैं हुई।

खराब सड़कों को लेकर हंगामा, पक्षपात को लेकर हंगामा प्रश्नकाल के बाद विपक्ष ने खराब सड़कों को लेकर हंगामा कर दिया। शहर के सभी प्रमुख मार्गों के साथ अंदरूनी 70 फीसदी सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे हैं। ये सड़कें चलने लायक नहीं बची। सत्तापक्ष ने बारिश और पैसे नहीं होने का हवाला दिया। इसपर भड़के नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि निगम में दूसरे मद के पैसों का उपयोग गड्ढे भरने में किए जा सकते थे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ।

नगर निगम में 18 करोड़ के निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनका भूमिपूजन शुरू हो गया है। विपक्ष ने भाजपा पार्षद वाले वार्डों में ज्यादा पैसे देने एवं कांग्रेस पार्षद वाले वार्डों में कम पैसे देकर पक्षपात करने का आरोप लगाया, जिसे लेकर जमकर हंगामा हुआ।

विपक्ष ने लगाया शहर की अनदेखी व पक्षपात का आरोप

विपक्ष ने लगाया शहर की अनदेखी व पक्षपात का आरोप

शहर की उपेक्षा, निगम के पास कार्ययोजना ही नहीं-शफी नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद ने कहा कि छह माह बाद बैठक बुलाई है, जो दो-दो माह में होना चाहिए। बरसात दिनों में नगर के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर में सड़कों की स्थिति बहुत खराब है। इसमें PWD व एनएच की सड़कें भी शामिल हैं। इसे लेकर निगम के सत्तापक्ष ने गंभीरता नहीं दिखाई। पूरी बरसात लोग परेशान रहे यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

शफी अहमद ने कहा कि निगम में भाजपा बहुमत में है। संख्याबल के आधार पर विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की गई। आज शहर के सड़कों की स्थिति चिंताजनक है। हमने कई बार सुझाव दिया कि आश्रय मद के दो करोड़ के अतिरिक्त सांसद निधि, महापौर मद, विधायक मद का पैसा लगाकर गड्ढे भरे जा सकते थे। नगर के लोगों को राहत दी जा सकती है, लेकिन सत्तापक्ष ने इसकी अनदेखी की।

सत्तापक्ष ने कहा-जबरदस्ती हंगामा कर रहा है विपक्ष

सत्तापक्ष ने कहा-जबरदस्ती हंगामा कर रहा है विपक्ष

शफी अहमद ने कहा कि दीपावली व छठ के बड़े त्यौहार से ठीक पहले ठेला गुमटी वालों को बगैर सूचना के हटाना, गलत व्यवहार करना, काफी आपत्तिजनक है। सामान्य सभा में बात रखी गई है। जांच का आश्वासन मिला है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सिटी डेवलेपमेंट प्रोग्राम में भारत सरकार को कार्ययोजना बनाकर देना है कि कहां जमीन है, क्या बनाना है। निगम ने सिर्फ एक पन्ने में भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा है। कभी पैसा नहीं मिलेगा। ये कमियां हैं।

महापौर बोलीं-प्रताड़ित कर रहा है विपक्ष महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि सामान्य सभा में 24 बिंदु रखे गए हैं। इनमें प्रमुखतः निर्माण से संबंधित प्रस्ताव हैं। इस वर्ष बारिश बहुत ज्यादा हुई है। शहर की सड़कों की स्थिति खराब है। पीडब्लूडी को 8 करोड़ मिल गए हैं। जल्द सड़कों का पेंच रिपेयरिंग शुरू करा दिया जाएगा।

महापौर ने कहा कि विपक्ष जबरदस्ती हंगामा कर रहे हैं। प्रश्नकाल से ही हंगामा शुरू कर दिया गया। कांग्रेस शासनकाल में 13 सामान्य सभा हुए हैं। महिला महापौर हूं, तो डैमेज करें, इस नीति पर विपक्ष चल रहा है।

महापौर ने कहा कि विपक्ष हमें प्रताड़ित कर रहा है। हम काम करके दिखाएंगे। फोरलेन सड़कें बनने जा रही हैं। हम डरते नहीं हैं। महापौर ने कहा कि वे गलती स्वीकार करती हूं कि निर्माण लेट से शुरू हो रहा है। मैं शहरवासियों से क्षमा भी मांगती हूं। जल्द सबकुछ दुरुस्त कर लिया जाएगा।



Source link