UPSC 2025… रायपुर की वैभवी को 35वां रैंक:किसान की बेटी दर्शना बनेगी IPS, धमतरी DSP को 623वां रैंक, छत्तीसगढ़ के 7 युवाओं ने मारी बाजी

Author name

March 7, 2026




UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के 7 युवाओ ने इस परीक्षा में बाजी मारी है। इनमें रायपुर से वैभवी अग्रवाल, रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया शामिल हैं। गुढ़ियारी की रहने वाली वैभवी अग्रवाल ने 35वां रैंक हासिल किया है। ये उनका तीसरा प्रयास था। वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जनकपुर की दर्शना सिंह बघेल ने दूसरे प्रयास में 383वीं रैंक हासिल किया है। वे आईपीएस बनेंगी। वैभवी और दर्शना दोनों इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से हैं। धमतरी जिले के डीएसपी डायमंड सिंह ने 623 रैंक लाया है। वे छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 2024 बैच के अधिकारी हैं। वहीं, रायगढ़ जिले के संबलपुरी में रहने वाले अजय गुप्ता भी 452 रैंक के साथ चयनित हुए हैं। बलरामपुर के विपुल गुप्ता 103वीं रैंक पर है। वैभवी ने कहा – समाज सेवा करना मकसद UPSC के नतीजे आते ही वैभवी अपने परिवार के साथ मंदिर दर्शन के लिए पहुंची। जहां उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि मै पहले 2 प्रयास में असफल रही। जब पहली बार में प्री क्लीयर नहीं हुआ तो वो मुश्किल समय जरुर था लेकिन अगली बार मेंस की तैयारी के लिए भी साल भर मिल गया। बचपन से ही मुझे समाज सेवा का सपना था। दर्शना ने आईआईटी कानपुर से पढ़ाई की यूपीएससी के लिए चयनित दर्शना सिंह शुरू से मेधावी छात्रा रही हैं। वर्ष 2017-18 में उन्होंने 97 प्रतिशत अंकों के साथ डीएवी स्कूल भगवानपुर से बारहवीं की परीक्षा पास की थी। उनका चयन आईआईटी कानपुर के लिए हुआ था। आईआईटी कानपुर से इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की। दूसरे प्रयास में मिली सफलता पिछले साल भी दर्शना सिंह ने प्री और मेंस निकाल लिया था, लेकिन इंटरव्यू में उनका चयन नहीं हो सका। दूसरे प्रयास में उन्होंने 383वां रैंक हासिल किया है। दर्शना सिंह के पिता अरुण सिंह बघेल पेशे से किसान हैं। वे सोसाइटियों का संचालन भी करते हैं। दर्शना सिंह की मां सीमा सिंह जनकपुर नगर पंचायत की पार्षद हैं। धमतरी डीएसपी डायमंड सिंह को 623 रैंक डायमंड सिंह धमतरी के ग्राम परसवानी के रहने वाले है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा के 2024 बैच के अधिकारी हैं। पुलिस सेवा ज्वाइन करने के बाद भी वे लगातार UPSC की तैयारी करते रहे। साल 2024 में भी CSPSC की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही डीएसपी पद पर उनका चयन हुआ था। बलरामपुर के बिपुल गुप्ता को 103वीं रैंक UPSC 2025 में बलरामपुर जिले के बिपुल गुप्ता ने अखिल भारतीय स्तर पर 103वीं रैंक हासिल की है। बिपुल गुप्ता ने अपनी स्कूली शिक्षा डीपीएस उक्कुनगरम, विशाखापट्टनम से पूरी की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2022 में आईआईटी मद्रास से स्नातक की पढ़ाई की। सिविल सेवा परीक्षा में यह उनका तीसरा प्रयास था, जिसमें उन्होंने यह सफलता प्राप्त किया। पिछले साल उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 368वीं रैंक हासिल की थी। इसके अलावा भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा में भी 12वीं रैंक प्राप्त की थी। रायगढ़ के अजय गुप्ता को 452 रैंक रायगढ़ जिला के संबलपुरी में रहने वाले अजय गुप्ता भी UPSC 2025 में 452 रैंक के साथ चयनित हुए हैं। अजय गुप्ता ने बताया कि उनके पिता धनुर्जय गुप्ता छोटे किसान हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने में लगा दी। अजय गुप्ता की प्रारंभिक पढ़ाई संबलपुरी गांव के सरकारी स्कूल में हुई। उन्होंने अपना ग्रेजुएशन एनआईटी रायपुर में किया। उसके बाद वे बस्तर जिला में एक एनजीओ में आदिवासी विकास के लिए काम किया। जहां से उन्हें आईएस बनने के लिए प्रेरणा मिली। यहां देखें UPSC की फाइनल रिजल्ट कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर विजिट कर फाइनल मेरिट लिस्‍ट चेक कर सकते हैं।



Source link